HBD Shraddha Kapoor: कमाई के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं श्रद्धा, जानिए संपत्ति?

मुंबई, 03 मार्च: बॉलीवुड की खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेसेस में शुमार श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस है, ऐसे में उनकी काफी फैन फोलोइंग भी है। उनके पिता शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से हैं। वहीं खुद श्रद्धा कपूर भी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। ऐसे में जानिए अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने वाली श्रद्धा कपूर की संपत्ति कितनी है और वो एक फिल्म के लिए कितना पैसा चार्ज करती है?

करोड़ों की मालकिन, आलीशान घर और गाड़ियां

करोड़ों की मालकिन, आलीशान घर और गाड़ियां

साल 2010 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर ने आज के वक्त में इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम बना लिया है। श्रद्धा कपूर आज अपने पिता से अलग करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वो बेहद लग्जरी लाइफ स्टाइल अपनाती हैं। श्रद्धा के पास आलीशान घर के अलावा करोड़ों रुपयों की कीमत वाली लग्जरी गाड़ियां हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर कमाई के मामले में किसी भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।

जानिए श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ

जानिए श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ

caknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ 57 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं 50 लाख से भी ज्यादा की उनकी महीने की सैलरी है। इस हिसाब के उनकी साल की सैलरी 6 करोड़ से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए बतौर फीस चार्ज करती हैं।

Recommended Video

    Web Series Bekaaboo: Sunny Leone को मात दे रही है बेकाबू की एक्ट्रेस Priya Banerjee |वनइंडिया हिंदी
    जुहू इलाके में सी फेसिंग आलीशान घर

    जुहू इलाके में सी फेसिंग आलीशान घर

    इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स को भी एंडोर्स करती हैं, जिसमें लैक्मे, फ्लिपकार्ट, सीक्रेट टैम्प्टेशन और वीट जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं उनकी प्रोपर्टी की बात करें तो श्रद्धा कपूर के पास जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला है। जो कि सी फेसिंग है। उनके घर का इंटीरियर, फर्नीचर और दीवारें सभी विंटेज लुक में है।

    करोड़ों रुपए की महंगी गाड़ियां

    करोड़ों रुपए की महंगी गाड़ियां

    वहीं श्रद्धा कपूर को महंगी गाड़ियों को भी शौक हैं। महंगी गाड़ियों के कलेक्शन में श्रद्धा के पास दो करोड़ की कीमत की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज , एक करोड़ से ज्यादा की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलई और ऑडी क्यू7 जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है।

     'आशिकी 2' से मिली पॉपुलैरिटी

    'आशिकी 2' से मिली पॉपुलैरिटी

    मालूम हो कि 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रद्धा को 'आशिकी 2' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में दिखने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+