The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का नहीं चल रहा जादू, जानें 4 दिन में हुई कितनी कमाई
The Sabarmati Report Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक विक्रांत मैसी की हालिया रिलीज फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखा जा रहा था। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई है।
15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी फिल्म
ये फिल्म गत 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम बड़े नेताओं ने भी इस फिल्म की तारीफ की है लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ठंडी परफॉर्मेंस
फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है। पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देश की सबसे बड़ी घटना गोधरा कांड पर बनी है। इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया था लेकिन ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाई। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक साबित हो रही है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए के कारोबार के साथ अपनी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 68 फीसदी की तेजी देखी गई थी और इसने 2.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 42.86 फीसदी की तेजी के साथ 3 करोड़ रुपये कमाए।
चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द साबरमती रिपोर्ट' ने रिलीज के चौथे दिन 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 7.45 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखा गया था। हालांकि मंडे को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है।
दर्दनाक गोधरा कांड पर बनी है फिल्म
इस फिल्म के डायरेक्टर धीरज सरना है। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 27 फरवरी 2002 को गुजरात में साबरमती एक्सप्रेस से जुड़े दर्दनाक गोधरा कांड पर बनी है। फिल्म में विक्रांत मैसी, रिद्धी डोगरा और राशि खन्ना ने अहम रोल निभाया है। फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications