The Raja Saab: लुंगी पहनकर धमाल मचाएंगे प्रभास, 'राजा साहब' का फर्स्ट लुक आया सामने, पहला पोस्टर रिलीज

The Raja Saab: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार' के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए एकदम तैयार नजर आ रहे हैं। 'सालार' की दमदार सफलता के बाद अब प्रभास अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' में नजर आने वाले हैं। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इस सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

लुंगी पहन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे प्रभास
खबर है कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में प्रभास का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। वहीं प्रभास ने खुद इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है- इस फेस्टिव सीजन में पेश है 'द राजा साहब' का फर्स्ट लुक आप सभी को शुभकामनाएं।

The Raja Saab

लोगों को पसंद आया प्रभास का लुक
पोस्टर में लुंगी पहने प्रभास का स्वैग देखने लायक है। वहीं फिल्म के पोस्टर को देखकर यही लग रहा है कि ये एक तेलुगू कमर्शियल फिल्म है। आपको बता दें कि ये एक रोमांटिक-हॉरर फिल्म है, जहां रोमांस के साथ साथ दर्शकों को डराया भी जाएगा।

प्रभास की 'द राजा साहब' है रोमांटिक-हॉरर फिल्म
जानकारी के अनुसार अभी तक मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन का खुलासा नहीं किया है। वहीं इस धमाकेदार पोस्टर को देखने को बाद से फैंस प्रभास के इस रोमांटिक-हॉरर फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' ने मचाई धूम
प्रभास की फिल्म 'सालार' ने साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी बहुत अच्छी कमाई की है। इस क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 700 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+