The Kerala Story: द केरल स्टोरी किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, कब से देख पाएंगे आप, जानिए हर डिटेल

The Kerala Story: फिल्म दे केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों में है। फिल्म के पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है।

The Kerala Story OTT Release Date Time

The Kerala Story OTT Release Date Time: फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में अच्चा प्रदर्शन कर रही है। 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लो बजट की इस फिल्म में अपनी दमदार कहानी की वजह से अब तक 50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि 'द केरल स्टोरी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी द केरल स्टोरी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द केरल स्टोरी के ओटीटी राइट्स भी पहले ही एक लीडिंग डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को बेचे जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी के ओटीटी अधिकार डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 द्वारा खरीदे गए हैं। यानी आपको 'द केरल स्टोरी' फिल्म Zee5 पर देखने को मिलेगी।

OTT पर कब से देख पाएंगे द केरल स्टोरी?

द केरल स्टोरी OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर कब आएगी, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'द केरल स्टोरी' फिल्म के थिएटर में चलने के लगभग एक महीन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

वहीं कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि 4-6 सप्ताह बाद होगा और जून के तीसरे सप्ताह में इसकी ओटीटी शुरुआत होने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

The Kerala Story OTT Release Date Time:

जानिए फिल्म द केरल स्टोरी के बारे में...?

द केरल स्टोरी फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं। इसके अलावा अहम भूमिकाओं में योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी हैं।

द केरल स्टोरी की कहानी केरल की उन महिलाओं पर आधारित है, जिनका ब्रेनवॉश किया गया था और उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। बाद वो महिलाएं इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल हो गई थीं।

फिल्म की कहानी ऐसी ही चार महिलाओं पर आधारित है, जो इस्लाम धर्म अपनाकर भारत छोड़ अफगानिस्तान चली जाती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+