The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर गुंजी दहाड़, 9 दिन में कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा कमाई
अदा शर्मा की फिल्म विवादों के बावजूद तगड़ी कमाई कर रही है। अब फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया। फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

The Kerala Story Box Office Collection Day 9: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' धुआंधार कमाई कर रही है। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने सिनेमा हॉल जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि हर रोज इस फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। अब 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया।
द केरल स्टोरी हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जो इजाफा हुआ उसके बाद से लगातार फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब दूसरे हफ्ते फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
सलमान खान की फिल्म को भी पछाड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9वें दिन अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने 19.50 करोड़ की कमाई की। कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने 112 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को भी पछाड़ दिया। इस फिल्म ने भी 9 दिनों में सिर्फ 95 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
द केरल स्टोरी की कहानी
फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी लड़कियों के धर्मांतरण, और फिर उन्हें ISIS जैसे आतंकी संगठन में शामिल किया जाता है। जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म को देश के कई राज्यों में बैन किया गया। बावजूद इसके फिल्म की कमाई में हर रोज इजाफा हो रहा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications