'मैं पहले भी बीफ खाता था और अब भी खाता हूं', रणबीर के बाद अब विवेक अग्निहोत्री का Video Viral
मुंबई, 08 सितंबर: फिल्म एक्टर रणबीर कपूर के बीफ पर दिए बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। एक पहले जहां अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के तहत रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी एमपी के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आए थे, जहां एक्टर के बीफ वाले बयान पर बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद एक्टर और उनकी वाइफ महाकाल के दर्शन भी नहीं कर पाए थे। इस बहस के बीच अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का एक पुराना वीडियो चर्चाओं में आ गया है, जिसमें वो खुद बता रहे हैं कि उनको बीफ पसंद है।
Recommended Video

बीफ बयान पर रणबीर की आलोचना
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट बॉलीवुड और फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर अपना रिएक्शन दिया था। इतना ही नहीं एक तरफ जहां फिल्म को कुछ लोगों का सपोर्ट मिल रहा है तो दूसरी तरफ बढ़ी संख्या में लोग इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चला रहे हैं। क्योंकि हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि उनका बीफ खाना बहुत पसंद हैं। ऐसे में रणबीर को तगड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

अब विवेक अग्निहोत्री का भी पुराना वीडियो वायरल
वहीं अब विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें एक इंटरव्यू में निर्देशक ने खुद इस बात को कबूल किया है कि उन्हें भी बीफ पसंद है। वायरल वीडियो'न्यूज लॉन्ड्री' के साथ बातचीत के दौरान का है, जिसमें वो बता रहे हैं कि "मैंने ये भी लिखा है कि आपको बेस्ट बीफ कहा मिलेगा, मैंने तो बहुत सारी चीजें लिखी हैं, मैं इसे पहले भी खाता था और अब भी खाता हूं। मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है।"

तेजी से वायरल हो रहा Video
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की वनइंडिया पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यूजर अपने तरह से अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म पर कमेंट करते हुए कहा था कि ब्रह्मास्त्र क्या उन्हें इसका मतलब भी उनको पता है?

रणबीर ने दिया था बीफ पर बयान
दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है, जो उन्होंने साल 2011 में अपनी फिल्म रॉकस्टार के प्रमोशन के दौरान दिया था, जिसमें वो कह रहे हैं कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। रणबीर ने कहा, "मैं मटन, पाया और बीफ खाने का शौकीन हूं। बीफ मेरा सबसे पसंदीदा है।' जिसके बाद उनकी फिल्म और एक्टर का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications