The Kapil Sharma Show: क्या अक्षय कुमार सच में कपिल शर्मा से हैं नाराज? अर्चना पूरन सिंह ने बताया सच
नई दिल्ली, 08 फरवरी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर ने सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' के फैंस को काफी परेशान किया हुआ है, दरअसल वायरल न्यूज में कहा जा रहा है कि अब शो में बॉलीवुड के सुपर खिलाड़ी और एक साल में 4-5 फिल्में करने वाले हीरो अक्षय कुमार दिखाई नहीं देंगे क्योंकि वो कपिल शर्मा से नाराज हो गए हैं । इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनकी इजाजत के बिना उनके पिछले इंटरव्यू का वो हिस्सा ऑनएयर किया गया जिसे दिखाने के लिए उन्होंने कपिल से मना किया हुआ था और यही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बारे में अक्षय कुमार ने कपिल और सोनी चैनल से जवाब भी मांगा है।

'ये खबरें सच नहीं हो सकतीं'
फिलहाल इस तरह की खबर वायरल होने पर अब 'द कपिल शर्मा' में जज की भूमिका में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए अर्चना ने हंसते हुए कहा कि 'जो कुछ भी कहा जा रहा है, वो पूरी तरह से बेकार और गलत है। अक्षय कुमार कभी भी हमारे शो में आने से मना नहीं कर सकते हैं। वो कभी भी कपिल से नाराज नहीं हो सकते हैं, ये खबरें सच नहीं हो सकतीं।'
Praveen Kumar RIP: नहीं रहे महाभारत के 'भीम' प्रवीण कुमार सोबती, लंबे समय से थे बीमार

कपिल और अक्षय कुमार दोनों एक-दूसरे के फैन
फिलहाल अर्चना पूरन सिंह के इस स्टेटमेंट से निश्चित तौर पर कपिल और अक्षय के उन फैंस को राहत मिली होगी, जो कि दोनों को हमेशा साथ में ही देखना चाहते हैं।
दोनों एक-दूसरे की प्रतिभा और मेहनत के कायल
आपको बता दें सार्वजनिक प्लेटफार्म में कई बार कपिल और अक्षय कुमार दोनों एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे की प्रतिभा और मेहनत के कायल हैं। मालूम हो कि कपिल और अक्षय कुमार दोनों ने बिन गॉड फादर के बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अलग मुकाम बनाया है।

'ये क्यों कहता है कि बच्चे पूछ रहे थे, अर्चना जी ने पूछा है'
दरअसल फिल्म अतरंगी के प्रमोशन के लिए जब अक्षय कुमार अभिनेत्री सारा अली खान के साथ कपिल के शो में आए थे तो कपिल ने अक्षय कुमार के उस इंटरव्यू का मजाक उड़ाया था, जो कि उन्होंने पीएम मोदी का लिया था। अक्षय कुमार ने तब कपिल की क्लास लगाई थी और कहा था कि 'ये आदमी जो हर चीज इसे पूछना होता है ये क्यों कहता है कि बच्चे पूछ रहे थे, अर्चना जी ने पूछा है।'

'मेरे ड्राइवर का बच्चा पूछ रहा था कि आप आम चूसकर खाते हैं...?'
अक्षय की बात को काटते हुए कपिल ने तपाक से कहा था, 'आपने भी एक बहुत बड़े पॉलिटिशियन का इंटरव्यू लिया था। मैं नाम नहीं लूंगा... मगर आपने उनसे ये पूछा था कि मेरे ड्राइवर का बच्चा पूछ रहा था कि आप आम चूसकर खाते हैं...?'
फिल्म 'बच्चन पांडे' का प्रमोशन
हालांकि इस हिस्से को एडिट करने के लिए अक्षय ने कपिल से कहा था लेकिन ये हिस्सा शो में दिखाया गया। इसलिए ये अफवाह फैल गई कि अक्षय कुमार अब कपिल से खफा हो गए हैं और वो अब अपनी अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications