मुंबई में घर के लिए दर-दर भटक को मजबूर 'द फैमिली मैन' फेम एक्ट्रेस, बोलीं- 'यहां चल रहा है स्कैम'
Shreya Dhanwanthary: द फैमिली मैन और स्कैम 1992 जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। हाला ही में एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को मुंबई में घर खरीदने के लिए दर-दर भटक को मजबूर होना पड़ा।
इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने एक पोस्ट के जरिए किया है। दरअसल, स्कैम 1992 में पत्रकार सुचेता दलाल की भूमिका में नजर आईं एक्ट्रेस ने मुंबई में घर खरीदने को एक बेवकूफी भरा सपना बताया है।

खबर के मुताबिक, श्रेया ने बताया कि वो मुंबई में रहती हैं, लेकिन खुद के लिए घर तक नहीं खरीद पा रही। उन्होंने कहा कि मुंबई में रियल स्टेट वाले लोगों को बेवकूफ बनाकर करोड़ों ठग रहे हैं।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस श्रेया ने कहा कि यहां पर स्कैम चल रहा है और लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। श्रेया धनवंतरी ने अपने X हैंडल पर लिखा,'मुंबई में घर खरीदना भी एक घोटाला (स्कैम) है और मुझे इस बात से नफरत है।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मैं घर बनाने को सोच रही हूं वो एक बेवकूफी वाला आइडिया है। यहां घर खरीदना बहुत महंगा है। करोड़ों रुपए देकर भी आपको कुछ अच्छा नहीं मिलेगा। इसलिए ये लग्जरू तो आप भूल ही जाओ यहां पर।
एक्ट्रेस की इस पर पोस्टर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिएं भी दी है। एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा, इस जाल में मत उलझो, सिर्फ किराए पर रहो। वहीं, किसी दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "इस घोटाले का कई लोग शिकार होते हैं, इस समूह में आपका भी स्वागत है।'
मुंबई में श्रेया का संघर्ष
एक साल पहले श्रेया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार मुंबई आई थीं, तो उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट से पहले के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने कैसे सर्वाइव किया। मुझे ये प्रोजेक्ट कैसे मिला और मैं यहां तक कैसे पहुंची। मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरा कोई घर नहीं था। मैं भूखी सोती थी, लेकिन मैं बच गई।
तेलुगू फिल्म 'जोश' से किया था डेब्यू
श्रेया ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'जोश' से अपने सफर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड में काम पाने में उन्हें 10 साल का वक्त लग गया था। 2019 में 'व्हाई चीट इंडिया' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें सफलता और पहचान हंसल मेहता की साल 2020 में रिलीज हुई 'स्कैम 1992' से मिली।
'द फैमिली मैन' में भी आई थी नजर
श्रेया द फैमिली मैन में भी नजर आई थी। इस वेब सीरीज में जोया का किरदार निभाया था। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रेया जल्द ही दो आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह आगामी फिल्में 'अद्भुत' और 'नौसिखिए' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications