तो इसलिए अमेरिका पहुंचे हैं सनी देओल और धर्मेंद्र, सामने आई बड़ी सच्चाई, मां प्रकाश कौर का भी मिला साथ

Sunny Deol: सनी देओल इस समय अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोगों को उनके तारा सिंह का किरदार खूब पसंद आया है। वहीं फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। ये फिल्म उन मवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है जिसने सबसे कम समय में 500 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। खबर है कि फिल्म के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद सनी देओल ने अब अपने काम से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ क्वलिटी टाइम बिताने का फैसला किया है।

पापा धर्मेंद्र के साथ अमेरिका पहुंचे सनी देओल
आपको बता दें कि सनी देओल अपने काम से ब्रेक लेकर फिलहाल अमेरिका रवाना हुए हैं। उनके साथ पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर भी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर उनके इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। बताया जा रहा था कि वह अपने पिता के साथ करीब 20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे ताकि उनका इलाज सही से हो सके।

Dharmendra

फैमिली हॉलीडे ट्रिप पर गए हैं सनी देओल
दावा किया जा रहा था कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र कुछ समय से शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और इसलिए अब सनी देओल उनके इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले गए हैं। हालांकि ईटाइम्स को परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ये खबरें बिल्कुल सही नहीं हैं। सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ फैमिली हॉलीडे ट्रिप के लिए अमेरिका गए हैं।

सनी देओल ने बहनों से मिलने का बनाया प्लान
देओल परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर को अपनी दोनों बहनों अजीता और विजयता से मिलवाने के लिए अमेरिका लेकर गए हैं। ये हॉलीडे इस समय इसलिए प्लान किया गया है क्योंकि सितंबर में ही सनी देओल की मां प्रकाश कौर का जन्मदिन भी है। वहीं सूत्र ने बताया कि सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल अपने शूटिंग कमिटमेंट्स की वजह से इस फैमिली ट्रिप पर साथ नहीं जा सके।

6 अक्टूबर को रिलीज होगी राजवीर देओल की फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस के बाद अब सनी देओल को अपने बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश हैं। इस फिल्म में राजवीर देओल के साथ हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरोंमें रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+