Thamma Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'थामा' का बोलबाला, दो दिनों में कर डाली इतने करोड़ की कमाई
Thamma Advance Booking Report Day 2: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म की 50,000 से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।

'थामा' को खास तौर पर दिवाली वीकेंड को ध्यान में रखकर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 2D के साथ-साथ 4DX और IMAX फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगी, जिससे यह एक विजुअल ट्रीट बन गई है। वीएफएक्स और तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के कारण इसे बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव और भी खास होगा।
हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज
'थामा' केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी, जिससे इसका दर्शक वर्ग और भी व्यापक हो गया है। एडवांस बुकिंग में जिस तेजी से टिकटें बिक रही हैं, वह फिल्म की अखिल भारतीय अपील को दर्शाता है सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ब्लॉक सीट्स सहित अब तक ₹5.03 करोड़ की एडवांस कमाई कर ली है। दिल्ली, यूपी, बेंगलुरु और तेलंगाना जैसे प्रमुख शहरों में दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है।
पहले दिन के शो और संभावित कलेक्शन
निर्माता फिल्म को देशभर में 10,000 से ज्यादा शो में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 'थामा' पहले दिन ₹15 से ₹30 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। ऐसा ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है। हालांकि मैडॉक की फिल्मों पर कमाई में हेरा-फेरी करने के भी आरोप लगे हैं।
मैडॉक हॉरर यूनिवर्स का विस्तार
'थामा' दिनेश विजान और अमर कौशिक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी सफल फिल्में पहले से मौजूद हैं। इस फिल्म के ज़रिए यूनिवर्स का विस्तार और मजबूत होता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications