Leo Trailer: थलपति विजय की 'लियो' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर एक्शन्स से छुड़ाए सबके पसीने
Leo Trailer Release: साउथ के सुपरस्टार थलपित विजय पिछले कुछ समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज यानी 5 अक्टूबर 2023 को थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'लियो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
थलपति विजय की 'लियो' का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'लियो' के दमदार ट्रेलर में तमिल फिल्मों के सबसे महंगे सुपरस्टार थलपति विजय एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि थलपति विजय की ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। लोग फिल्म के ट्रेलर के वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

संजय दत्त ने निभाया है नेगेटिव रोल
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मूवी के लीड हीरो थलपति विजय विलेन बने संजय दत्त से जानदार लड़ाई कर रहे हैं। वहीं संजय दत्त ने भी अपने लुक्स से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म के ट्रेलर में मूवी की लीड एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन की झलक भी दिखाई गई है जो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
19 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार इस फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं। वहीं इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। इस तमिल फिल्म को हिंदी, तेलुगू, और कन्नड़ भाषा में आगामी 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications