थलपति विजय की Leo ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' का किया ऐसा हाल
Leo Advance Booking Record: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'लियो' इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। थलपति विजय के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'लियो' आगामी 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। खबर है कि ये मूवी एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर रही है। दमदार एडवांस बुकिंग को देखकर कहा जा रहा है कि थलपति विजय की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
थलपति विजय की 'लियो' की एडवांस बुकिंग शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'लियो' की एडवांस बुकिंग के दौरान दर्शक बड़े ही उत्साह के साथ मूवी की टिकटें खरीद रहे हैं। खबर है कि थलपति विजय की इस फिल्म की अब तक 37346 टिकटें बिक चुकी हैं और इस तरह 'लियो' ने अब तक 6.92 करोड़ रुपये कमा लिए है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 7 दिन बाकी हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन इस मूवी ने छप्पड़ फाड़ कमाई की है।

शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ा
'लियो' का ये कलेक्शन फिल्म की रिलीज से सात दिन पहले का है। ऐसे में थलपति विजय की ये मूवी शाहरुख खान की इस साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' को मात देकर आगे निकल चुकी है। इसके साथ ही 'लियो' साल 2023 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'लियो' 1338 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।
अमेरिका में भी 'लियो' की एडवांस बुकिंग शुरू
वहीं अमेरिका की सबसे बड़ी मूवी सीरीज में से एक एएमसी ने भी 'लियो' की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि 'लियो' रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही 1.2 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर लेगी। आपको बता दें कि अमेरिका और कनाडा में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में 5.22 करोड़ और 'पठान' ने 6.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उम्मीद है कि फिल्म 'लियो' इसे आसानी से पार कर लेगी।
दमदार एक्शन से भरपूर है फिल्म 'लियो'
जानकारी के अनुसार अमेरिका में थलपति विजय की फिल्म 'लियो' को 2जी, एक्सडी, आईमैक्स और आरपीएक्स में दिखाया जाएगा। फिल्म की ज्यादातर स्क्रीनिंग तमिल और तेलुगू में की जाएगी। वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 13 कट के साथ पास किया है। जल्द ही भारत में फिल्म की स्क्रीनिंग भी होगी। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर शलपति विजय लीड रोल में नजर आएंगे जबकि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने इस मूवी में नेगेटिव रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications