Thalapathy Vijay के CM बनते ही पिता ने कैमरे पर ये क्या कहा? फिर फूट-फूटकर रोने लगे, पापा से क्यों नाराज बेटा?

Thalapathy Vijay Father: तमिल एक्टर से पॉलिटिशियन बने थलपति विजय ने गत 10 मई 2026 (रविवार) को ऑफिशियली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जो राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक अहम पल था। चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पॉलिटिकल लीडर्स, फिल्मी हस्तियां और थलपति विजय के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

थलपति विजय के पिता का बड़ा बयान
इस मौके पर इमोशनल होने वालों में थलपति विजय के पिता, जाने-माने फिल्ममेकर और एक्टर एस.ए. चंद्रशेखर भी थे। समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने बहुत गर्व महसूस किया और परिवार के लंबे सफर के बारे में बताया।

Thalapathy Vijay Father

'मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा किया'

-थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने मीडिया से कहा- मैं और क्या मांग सकता हूं? मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया है। बातचीत के दौरान पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उस समय को भी याद किया जब थलपति विजय, जिनका पूरा नाम सी जोसेफ विजय है, साल 1974 में पैदा हुए थे। उन्होंने बताया कि वह उस समय फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में काम कर रहे थे और बहुत पैसे की तंगी से गुजर रहे थे।

Thalapathy Vijay के CM बनने से पहले बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिख दिया? नोट से मचा हंगामा
Thalapathy Vijay के CM बनने से पहले बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिख दिया? नोट से मचा हंगामा

-थलपति विजय के पिता पुरानी बातों को याद करते हुए इमोशनल हो गए थे। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। उन्होंने आगे कहा- एक समय ऐसा भी था जब परिवार को बुनियादी जरूरतों और खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। दिलचस्प बात ये है कि थलपति विजय ने भी राज्य का जन नायक बनने के बाद अपने पहले भाषण में अपने पिता के संघर्षों के बारे में बात की थी।

थलपति विजय का उनके पिता से क्यों हुआ था विवाद?

थलपति विजय और उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर के बीच विवाद मुख्य रूप से राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और एक्टर की मर्जी के बिना उनके नाम का उपयोग करने को लेकर था। साल 2020 में, थलपति विजय के पिता ने बेटे के प्रशंसक क्लब (Vijay Makkal Iyakkam) को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत किया था, जिसके बाद विजय ने अपने माता-पिता सहित 11 लोगों पर कोर्ट में मुकदमा किया था।

बेटे और पिता में विवाद के मुख्य कारण-

अनधिकृत पार्टी गठन
पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने थलपति विजय की सहमति के बिना ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल यक्कम नाम से पार्टी पंजीकृत की थी।

कानूनी कार्रवाई
थलपति विजय ने स्पष्ट किया था कि वह अपने पिता की राजनीतिक योजनाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहते और अपने नाम या फोटो का उपयोग किसी भी राजनीतिक गतिविधि के लिए न करने का निर्देश दिया था।

फैंस से दूरी
थलपति विजय ने अपने फैंस से पिता की उस पार्टी से न जुड़ने की अपील की थी। हालांकि खबरों के अनुसार साल 2026 के विधानसभा चुनाव और थलपति विजय की अपनी पार्टी (TVK) के उदय के साथ, उनके और उनके पिता के बीच का विवाद अब सुलझ गया है।

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं तृषा कृष्णन

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नामों की मौजूदगी की वजह से ये समारोह चर्चा का विषय भी बन गया। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (जिनका नाम अक्सर विजय से जुड़ा रहा है), फिल्म जन नायकन के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

थलपति विजय की मां भी हुईं इमोशनल

-थलपति विजय की मां भी समारोह के दौरान इमोशनल होती दिखीं। हालांकि थलपति विजय के दोनों बच्चे (जेसन और दिव्या) इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। वहीं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम भी कहीं दिखाई नहीं दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों की गैरमौजूदगी थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहे तलाक के मामलों के बीच हुई है।

-कहा जा रहा है कि थलपति विजय के दोनों बच्चे इस तलाक से खुश नहीं हैं। साथ ही वह अपने पिता से उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी काफी खफा चल रहे हैं। बेटे जेसन ने तो पिता से गुस्सा रहते हुए उनका सरनेम भी छोड़ दिया है।

थलपति विजय का पॉलिटिकल सफर

-विजय ने पहली बार साल 2026 के तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) के जरिए चुनावी पॉलिटिक्स में एंट्री की। पार्टी ने चुनाव में बहुमत हासिल की, जिससे थलपति विजय के लिए राज्य में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

-इलेक्शन रिजल्ट अनाउंस होने के बाद थलपति विजय चेन्नई में अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने उनके घर गए थे। उन्होंने घर के बाहर जमा हुए फैंस का अभिवादन भी किया। वहीं खबर है कि गत 4 मई 2026 को रिजल्ट अनाउंस होने के तुरंत बाद तृषा कृष्णन को थलपति विजय के घर जाते देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+