लोग TV में काम नहीं कर पाते क्योंकि... 'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस ने बताई पर्दे की हकीकत, किया चौंकाने वाला खुलासा
Television Actress Pushpa Interview: छोटे पर्दे के कई कलाकारों की जिंदगी में बमुश्किल ही ऐसे मौके आते हैं, जहां वे कोई ऐसा किरदार निभाते हैं, जो उनकी पहचान ही बन जाती है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री करुणा पांडे के साथ भी है, जिन्हें पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा के किरदार से फेम मिला।
पुष्पा के नाम से मशहूर आदाकारा ने हाल ही में इंडस्ट्री और टीवी के कलाकारों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इंडस्ट्री, काम के दबाव समेत कई सारे पहलुओं पर खुलकर बातचीत की।

क्या बोलीं फैंस की फेवरेट 'पुष्पा'?
NBT की खबर के मुताबिक, अपने किरदार 'पुष्पा' के बारे में उन्होंने काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि मैं इस किरदार से काफी जुड़ाव महसूस करती हूं। दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से मैं टीवी में काम कर रही हूं। मगर मैंने कभी भी ऐसी किसी चीज र ध्यान नहीं दिया जो तुलना से जुड़ी होती है।
क्या है टीवी की सच्चाई?
टीवी और सिनेमा के बीच के फर्क को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि टीवी में आपको एक दिन में 5 से 6 शूट करने होते हैं मगर सिनेमा में ऐसा नहीं होता। वहां आपको 1 दिन में 1 या फिर 2 ही शूट करने होते हैं। इससे आपको मानसिक शांति और आराम भी मिलता है। टीवी में कई चीजों का दबाव होता है, जैसे कि टेलिकास्ट, आउटपुट और क्वालिटी मेंटेन।
बीते 18 सालों से टीवी में हैं एक्ट्रेस
मैं पिछले 18 सालों से टीवी में काम कर रही हूं। मगर टीवी में ये सब होता है और यही वजह है कि कई फिल्मों के एक्टर्स टीवी में काम ही नहीं कर पाते। क्योंकि उन्हें स्पीड, उसी वक्त आकर सीन तैयार करना ये सब उसने नहीं हो पाता। सारा खेल ही प्रैक्टिस का है।












Click it and Unblock the Notifications