सलमान-शाहरुख की करीबी होकर भी नर्क बन गई थी इस एक्ट्रेस की जिंदगी, पहले दो शादियां और फिर..
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने कोयला और बादशाह जैसी फिल्मों में काम किया है। इन्हीं फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। बचपन से ही दीपिका को एक्ट्रेस बनने का शौक था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस शौक और निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ कहा है।
साल 1997 में दीपशिखा की पहली शादी हुई थी। सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी जल्दबाजी में प्रेशर में आकर शादी की थी।

ये शादी उनकी 8 सालों तक चली। इस शादी से दीप संग दीपशिखा के दो बच्चे हुए। उनका कहना था कि वे हमेशा से ही बच्चे चाहती थीं। चाहे उनका मन शादी करने का हो या फिर ना हो। हालांकि, जब उनका एक बेटा 8 महीने का था तो वे पति से अलग हो गईं। एक्ट्रेस को अकेले ही अपने दोनों बच्चों को संभालना पड़ा था।
इसके बाद अपनी दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी दूसरी शादी दूसरे पति केशव अरोड़ा से हुई थी। साल 2009 में ये दूरिया की शूटिंग के दौरान केशव संग उनकी नजदीकियां बढ़ती ही चली गईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
मगर अफसोस की बात है कि ये शादी भी ज्यादा नहीं चल सकी। दीपशिखा का कहना था कि दूसरी शादी से तलाक के बाद वे बुरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि, बाद में बच्चों और शो से जुड़े लोगों की वजह से उनका हाल बेहतर हुआ था। फिर दीपशिखा ने खुद को जैसे तैसे संभाला था।
बताते चलें कि दीपशिखा सलमान और शाहरुख खान की काफी करीबी रही हैं। मगर ये सब के बाद भी लाइफ में इतना कुछ चलने के बाद भी अभिनेत्री ने सुपरस्टार्स के कभी भी किसी तरह की कोई मदद नहीं मांगी। उन्हें लगता था कि अगर वे ऐसा करेंगी तो इसका मतलब वे अपना रोना दूसरों के सामने रो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications