'दंगल गर्ल' के बाद सिनेमा जगत से फिर बुरी खबर! नहीं रहे मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह, कार्डियक अरेस्ट से मौत
पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में अपना रुतबा कायम रखने वाले ऋतुराज सिंह का कल रात को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। एक्टर केवल 59 वर्ष के थे और पेट संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। ये खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है।
अभिनेता ऋतुराज जो अग्नाशय की किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे, हाल ही में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

नेटिज़न्स और करीबी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की और इस पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications