'शादी कब करोगी?' तेजस्वी प्रकाश ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस करण कुंद्रा के साथ शादी के सवालों पर जवाब दे रही हैं।

मुंबई, 4 सितंबर: टीवी की दुनिया की क्यूट जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। इस क्यूट कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि पैपराजी भी इनसे एक ही सवाल पूछते हैं कि आखिर कब शादी करोगे? अब आखिरकार तेजस्वी प्रकाश ने अपना जवाब दे ही दिया है।

तेजस्वी ने बताया कब करेंगी करण से शादी

तेजस्वी ने बताया कब करेंगी करण से शादी

दरअसल, बिग बॉस के घर से शुरू हुई ये लव स्टोरी अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन दोनों के बीच ये प्यार किसी से नहीं छिप पाता। अब जैसे-जैसे दोनों की लव स्टोरी आगे बड़ रही है वैसे-वैसे फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे। जिसका जवाब तेजस्वी प्रकाश ने एक वीडियो शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

तेजस्वी प्रकाश की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस ने शादी कब करोगी के सवाल पर ट्रेंडिंग सॉन्ग 'मुझे नहीं पता मुझसे मत पूछो ना' को लिंक अप किया है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'लेकिन एक सीरियस नोट पर, 'सॉरी' से हमेशा बेहतर 'श्योर' होता है। यह खासतौर पर वहां की सभी लड़कियों के लिए है। श्योर होने के लिए अपना समय लें'।

एक्ट्रेस ने दिया लड़कियों को संदेश

एक्ट्रेस ने दिया लड़कियों को संदेश

तेजस्वी प्रकाश के इस कैप्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने ये संदेश उन लड़कियों को दिया है जो अक्सर अपनी शादी के फैसले से असमंजस में आ जाती हैं। वहीं वीडियो में एक यूजर ने उनसे पूछा कि शादी कब करोगी? जिसकी जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'मुझे नहीं पता सनी को पूछो...उसे पता है"। इसी के साथ उन्होंने करण कुंद्रा को वीडियो में टैग किया है।

बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी

बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ये लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। इस जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। शो खत्म होने के बाद सभी को लगा कि इनका अब ब्रेकअप हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों का ये प्यार परवान चढ़ता गया। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने सभी के सामने अपना प्यार कबूल किया।

करण कुंद्रा ने दिया था शादी को लेकर ये जवाब

करण कुंद्रा ने दिया था शादी को लेकर ये जवाब

शो खत्म होने के बाद भी करण और तेजस्वी की बॉन्डिंग और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। हाल ही में शादी के सवाल पर करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह वह जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल वह सही समय की तलाश में हैं। देखना होगा कि ये कपल आखिर कब अपने फैंस को ये गुड न्यूज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+