नागिन का नया लुक देख दीवाने हुए फैंस, ‘जैस्मीन’ के अवतार में आईं नजर
तेजस्वी प्रकाश को देर रात डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 13 जुलाई: टीवी जगत की मशहूर नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश का नाम मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल है। बिग-बॉस 15 जीतने के बाद वह एकता कपूर के नागिन शो में मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उनकी एक झलक फैंस को दीवाना कर देती है। अब, टेलीविजन की इस सुंदर नागिन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

तेजस्वी प्रकाश का वायरल वीडियो
इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश नागिन की सुंदरता ब्लू कलर के इस ड्रेस में वह जैस्मीन के अवतार में खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस को देख ऐसा लग रहा है कि ये गेटअप उन्होंने किसी शूट के लिए लिया है। हालांकि जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें ली तो वह हर बार की तरह पोज देती हुई नजर आईं। दरअसल, देर रात उन्हें डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर स्पॉट किया गया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वह जल्द ही डांस दीवाने जूनियर्स के फिनाले एपिसोड में भी दिखाई देंगी, जो 16 और 17 जुलाई 2022 को प्रसारित होने वाले हैं।
तेजस्वी प्रकाश की पर्सनल लाइफ
वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों अपना प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वो चाहे सोशल मीडिया हो या फिर कोई इवेंट। इन दोनों की मुलाकात बिग-बॉस 15 शो के दौरान हुई थी।
तेजस्वी प्रकाश का वर्कफ्रंट
इसके अलावा उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, तेजस्वी प्रकाश ने स्वरगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, खतरों के खिलाड़ी 10, बिग बॉस जैसे कईं बड़े शो में काम किया है। फिलहाल वह एकता कपूर के शो नागिन 6 में नागिन का रोल अदा कर रही हैं। उनको इस किरदार के लिए फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications