तेजस्वी प्रकाश का खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने कहा 'तुमने मेरे करियर की धज्जियां उड़ा दीं, तबाह कर दिया'
तेजस्वी प्रकाश का खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने कहा 'तुमने मेरे करियर की धज्जियां उड़ा दीं, तबाह कर दिया'
मुंबई, 14 फरवरी: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में मिले और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। अब दोनों घर के बाहर भी एक कपल की तरह ही दिख रहे हैं। बिग बॉस के घर में झगड़े और गलतफहमियों से बचने वाला यह जोड़ा अब शो के बाहर रिश्ते की निगेटिविटी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तेजस्वी प्रकाश ने कहा है कि करण ने उन्हें कई बार कहा है कि उन्होंने उनकी करियर की धज्जियां उड़ा दी हैं और तबाह कर दिया है। कई बार बिग बॉस 15 में करण को गुस्से में देखा गया है, जिसमें वह तेजस्वी पर चीखते हुए नजर आए हैं। वहीं बिग बॉस में कई बार करण को शांत भी देखा गया है। अब तेजस्वी प्रकाश ने इन बातों पर अपनी राय रखी है।

'करण खुद हैरान थे कि वह मुझे 'बेबी-बेबी कहते हैं...'
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया, ''करण खुद हैरान हैं कि वो मुझे बार-बार 'बेबी' कहकर बुलाते हैं। करण का कहना था कि वो कभी भी किसी रिश्ते में बेबी-बाबू-शोना जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। करण को लग रहा था कि इन सबसे उनकी छवि प्रभावित हो रही है।'' बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, "करण अक्सर मुझसे कहता है कि वह भी खुद से हैरान हो जाता है क्योंकि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी किसी रिश्ते में 'बेबी' की बात करेगा। दरअसल, उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह पूछते दिख रहे हैं, 'ऐसे बेबी बात कौन करता है, मैं तो अभी नहीं करुंगा।''

करण ने मुझसे कहा, 'मैंने 'एंग्री यंग मैन वाली इमेज बर्बाद कर दी है'
तेजस्वी प्रकाश ने आगे कहा कि करण मजाक में कहते हैं कि यह सब उनकी 'एंग्री यंग मैन इमेज' को बर्बाद कर रहा है। तेजस्वी ने कहा, "करण कुंद्रा मुझसे कहते हैं, 'मेरा इमेज पूरा खराब होगा है, मेरा एंग्री यंग मैन का इमेज था। लेकिन इससे (बिग बॉस की लव स्टोरी) मेरे करियर की धज्जियां उड़ दी हैं, अभी लोग मुझे सनी बुलाते हैं। तुमने मेरा करियर बर्बाद कर दिया।''

बिग बॉस के बाद मस्ती कर रहे हैं तेजस्वी-करण कुंद्रा
बिग बॉस-15 के खत्म होने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हर दिन एक साथ देखे जा रहे है। वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इंस्टाग्राम पर आये दिन अपने फैंस से भी बात करते रहते हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी बातचीत भी अपने फैंस के साथ करते हैं। तेजस्वी बिग बॉस 15 के विजेता बनी हैं जबकि करण सेकेंड रनर-अप रह थे।। शो से बाहर होने के बाद से तेजस्वी ने नागिन-6 साइन किया था।

क्या शमिता शेट्टी को 'आंटी' बोल पछतावा कर रही हैं तेजस्वी
बिग बॉस 15 के अपने सफर के दौरान तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी हमेशा आमने-सामने थे। एक टास्क के दौरान तेजस्वी ने शमिता को 'आंटी' कह दिया, जिससे शरारा गर्ल को न सिर्फ निराशा हुई बल्कि घर में काफी हंगामा भी हुआ। अब एक बातचीत के दौरान, तेजस्वी से पूछा गया कि क्या उन्हें शमिता के लिए 'आंटी' शब्द का इस्तेमाल करने का पछतावा है। इस पर तेजस्वीर ने कहा कि उन्होंने ये बात सिर्फ गुस्से में कहा था। तेजस्वी ने कहा, उस समय इस्तेमाल किया जाने वाला वो एक कठोर शब्द था। क्या आपने शमिता को देखा है? वह एक हॉट दिखने वाली लड़की है। कोई उन्हें वास्तव में आंटी क्यों कहेगा। और जैसे ही मुझे लगा कि शमिता को यह पसंद नहीं आया, मैंने तुरंत उनसे माफी मांग ली।''

तेजस्वी ने कहा- मुझसे तो कभी किसी ने माफी नहीं मांगी
तेजस्वी प्रकाश ने आगे कहा कि जब वह रियलिटी शो बिग बॉस में थीं, तब भी उनसे कई बातें कही गईं, लेकिन उन्होंने कभी इसे लेकर हंगामा नहीं किया। तेजस्वी ने कहा कि कैसे बिग बॉस के घर में किसी ने उनसे कभी माफी नहीं मांगी। तेजस्वी बोलीं, ''ऐसी कई बातें हैं जो मुझसे कही गईं और मैंने उनमें से कभी भी बातों को लेकर हंगामा नहीं किया। किसी को यह जानने की जरूरत है कि यह टिप्पणी किस संदर्भ और तरीके से की गई थी और हालांकि मैंने माफी मांगी थी, लेकिन मेरे से कभी किसी ने कोई माफी नहीं मांगी।"












Click it and Unblock the Notifications