करण कुंद्रा के पैरेंट्स के सामने ही गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल वीडियो ने माचाया धमाल

Karan Kundrra Viral Video: करण कुंद्र की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें करण और उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे को किस कर रहे हैं और काफी कोजी नजर आ रहे हैं

Karan Kundrra Viral Video: टीवी के फेमस एक्टर, होस्ट और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके करण कुंद्रा ने गत सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया। करण कुंद्रा ने अपने इस खास दिन को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया। करण के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने उनके लिए एक स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हुए थे। साथ ही दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटा रहे थे। इस पार्टी में करण के पैरेंट्स और कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड एक दूसरे को किस कर रहे हैं और काफी कोजी नजर आ रहे हैं।

करण कुंद्रा की बर्थडे पार्टी की फोटोज हुईं वायरल

करण कुंद्रा की बर्थडे पार्टी की फोटोज हुईं वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं करण कुंद्रा की बर्थडे पार्टी की फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि सेलिब्रेशन के दौरान तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण पर जमकर प्यार बरसा रही थीं। वह करण को बार बार किस कर रही थीं। पार्टी के दौरान दोनों एक दूसरे का साथ काफी कोजी हो रहे थे। दोनों की कई फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण को किस करती नजर आ रही हैं और ये सब करण कुंद्रा के पैरेंट्स के सामने ही हो रहा था।

पार्टी में एक जैसी ड्रेस में नजर आए करण और तेजस्वी

करण और तेजस्वी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी ने पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहनी हई थी जबकि करण ब्लैक टी शर्ट, जीन्स और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे थे। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। इस दौरान करण के पैरेंट्स भी उनके साथ मौजूद थे।

किस करते हुए वीडियो हुआ था लीक

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में करण और तेजस्वी एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखाई दे रहे थे। उस वीडियो में देखा जा सकता था कि करण और तेजस्वी एक पार्टी में मौजूद थे जहां दोनों लिप लॉक कर रहे थे। इस वीडियो को उनका कोई दोस्त रिकॉर्ड कर रहा था।

बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं तेजस्वी

आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए ऑडिशन दिया है। इस फिल्म के लीड हीरो आयुष्मान खुराना होंगे। फिल्म के पहले पार्ट में भी आयुष्मान ही हीरो के रूप में नजर आए थे। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कब होगी करण और तेजस्वी की शादी

करण और तेजस्वी को फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं और जल्द ही दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था- हम अभी रिलेशनशिप में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। रही बात शादी की तो मैडम के पास अभी टाइम नहीं है। हर इंटरव्यू में वह मेरे ऊपर फेंक देती हैं और अब मैं उस पर डाल दूंगा। हम दोनों के पैरेंट्स भी एक दूसरे से मिल रहे हैं लेकिन फिलहाल हम अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+