Tej Pratap Yadav: कौन है ये भोजपुरी हसीना, जिस पर फिदा लालू के लाल, भरी महफिल में खोला दिल का राज, Video वायरल
Tej Pratap Yadav: बिहार में इस वक्त सियासी पारा चरम पर है, हर दल एड़ी -चोटी का दम लगाया हुआ है, जमकर बयानबाजी हो रही है। तो वहीं लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पार्टी और परिवार से बेदखल तेज प्रताप इन दिनों अपनी अलग पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' बनाकर लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और पब्लिक इवेंट और शोज में शामिल हो रहे हैं।
वो लगातार लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं, अब वो इसमें कितना कामयाब होते हैं, ये तो चुनावी नतीजे बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं वो राज्य के चर्चित चेहरों में से एक हैं।

हाल ही में वो एक शो में पहुंचे थे, जहां पर पहले से भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी मौजूद थीं। इस शो में तेज प्रताप से जब पूछा गया कि भोजपुरी सिनेमा में आपकी फेवरेट अभिनेत्री कौन है?
'भोजपुरी में तो पाखी जी हमारी फेवरेट हैं' (Tej Pratap Yadav)
तो तेज ने बिना रूके ही तपाक से बोला- 'भोजपुरी में तो पाखी जी हमारी फेवरेट हैं।' उनका ये जवाब सुनते ही मंच पर मौजदू सभी लोग और दर्शक खिलखिलाकर हंस पड़े तो वहीं पाखी ने उन्हें तुरंत धन्यवाद दिया। इसके बाद पाखी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर तेज प्रताप को शुक्रिया कहते हुए शो की क्लिप शेयर की है, जो कि वायरल हो रही है, जिसकी वजह से तेज प्रताप इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
इतने आदर और सम्मान के लिए शुक्रिया Tej Pratap Yadav
पाखी हेगड़े ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ' थैंक यू सो मच @tejpratapyadavrjd , इतने आदर और सम्मान के लिए! आपकी सरलता, विनम्रता, और देसी अंदाज़ में, आपके पिताजी, आदरणीय लालू जी की छबि दिखती है! वे भी महुआ चैनल के सुरसंग्राम में हमारी तारीफ़ किए थे! बहुत बहुत धन्यवाद, कलाकारोका मनोबल बढ़ाने के लिए! जेपी यादव शो में, दर्शोकोको, तेज प्रताप यादव जी के साथ खूब देसी अंदाज़ में कॉमेडी का तड़का मिलेगा! अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो जल्दी से जरूर देखिएगा ये एपिसोड, जेपी यादव ऑफिसियल चैनल यू ट्यूब पर! और कमेंट्स में जरूर बताए!
कौन हैं पाखी हेगड़े?
आपको बता दें कि बेइंतहा खूबसूरत 40 वर्षीय पाखी हेगड़े ने भोजपुरी, हिंदी, मराठी और तुलु फिल्मों में काम किया है और अब वो उन्होंने फिल्म निर्माण और फाइनेंस के क्षेत्र में काम कर रही हैं। पाखी हेगड़े का जन्म 7 मार्च 1975 को महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें अभिनय और नृत्य में गहरी रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत की ओर रुख किया। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनका झुकाव फिल्मों की ओर हुआ और वे भोजपुरी इंडस्ट्री में आईं।

भोजपुरी सिनेमा में पहचान
भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े ने मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह और खेसारीलाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ कई हिट फिल्में दीं। जिसमें 'गंगा देवी' (अमिताभ बच्चन के साथ), 'निरहुआ रिक्शावाला', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी फिल्मों का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। पाखी हेगड़े ने फिल्म निर्देशक उमेश हेगड़े से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां है, हालांकि ये शादी चल नहीं पाई और उनका पति से तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications