Tarla Dalal: 'चकले की रोटी से पद्मश्री तक', कौन थीं तरला दलाल, जिनका किरदार हुमा ने निभाया?

Who Was Tarla Dalal?: आज OTT Platform ZEE5 पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म 'तरला' रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर ने तो पहले ही लोगों को आकर्षित किया हुआ था, देखते हैं कि वो अब फिल्म लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती है। आपको बता दें कि ये फिल्म देश की बेहद लोकप्रिय फूड राइटर, शेफ और पद्मश्री से सम्मानित 'तरला दलाल' के जीवन पर आधारित है। देश में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां के लोग 'तरला दलाल' को नहीं जानते होंगे।

Tarla Dalal

कहते हैं ना दिल का रिश्ता पेट से होकर जाता है और तरला ने इस बात को पूरी तरह से चरितार्थ किया और उन्होंने अपने खाने के जरिए ही देश के लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में जन्मी और पली-बढ़ी तरला दलाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती थीं। कॉलेज के दिनों से ही वो कुछ अलग सा काम करना चाहती थी लेकिन वो अलग सा काम क्या होता है, ये उन्हें उस वक्त पता नहीं था।

नवीन दलाल से हुई थी तरला दलाल की शादी

उस दौर में मिडिल क्लास की लड़कियां अगर ग्रेजुएशन कर लेती थीं तो झट से उनकी शादी कर दी जाती थी। तरला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उनकी शादी नवीन दलाल से कर दी गई और वो शादी के बाद मुंबई आ गईं। खाना बनाने का शौक उन्हें बचपन से ही था लेकिन तब उन्हें ये नहीं पता था कि इस खाने के जरिए ही वो एक दिन विश्वपटल पर छा जाएंगी। शादी के बाद वो तीन बच्चों की मां भी बनीं।

बहुत सारी किताबें पढ़नी शुरू की

लेकिन इसके बाद वो अमेरिका चली गईं क्योंकि उनके पति उस वक्त अमेरिका में कैमिकल इंजीनियर थे। तरला शुद्ध शाकाहारी थीं और उन्हें अमेरिका में वेजफूड खाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी इसलिए उन्होंने फिर उसे घर में बनाना शुरू किया और इसके लिए उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़नी शुरू की और यहीं से शुरू हुआ उनकी लाइफ का नया चैप्टर।

पति ने किया किताबें लिखने को प्रेरित

उनकी लगन को देखने के बाद उनके पति ने कहा कि वो अब वो खुद कुकिंग की किताबें लिखें और इसके बाद रसोई में कलछी चलाने और चकले पर रोटी बनाने वाली तरला दलाल ने कलम उठाई और उन्होंने 100 किताबें लिख डाली। वो गुजराती और मराठी खानों की विशेषज्ञ थी। उनकी पहली किताब The Pleasures of Vegetarian Cooking थी। आलम ये था कि तरला हर घर की रसोई की पहचान बन चुकी थीं।

'Cook It Up With Tarla Dalal' फेमस शो

किताबों के साथ-साथ तरला दलाल ने खुद के कुकिंग शोज भी करने शुरू कर दिए। उनका शो 'Cook It Up With Tarla Dalal' टीवी पर 3 साल तक लगातार चला था।

'चकले की रोटी से पद्मश्री तक'

तरला दलाल ने उन लाखों महिलाओं की प्रेरणाश्रोत थीं, जो ये सोचती हैं कि शादी के बाद एक महिला की लाइफ खत्म हो जाती है या फिर एक हाउसवाइफ कुछ नहीं कर सकती हैं। कुकिंग की दुनिया में शानदार काम करने वाली तरला दलाल को 2007 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

तरला दलाल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

साल 2013 में दुनिया को अलविदा कहने वाली तरला दलाल आज भले ही हमारे बीच सशरीर मौजूद नहीं है लेकिन किताबों और विद्याओं के जरिए हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+