कौन है आलेखा आडवाणी? जिसकी तारा सुतारिया के एक्स से हुई सगाई, लाइमलाइट से हैं कोसों दूर
Aadar Jain Alekha Advani Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। आदर ने शादी के लिए प्रपोज करते हुए आलेखा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि, आदर जैन का कपूर खानदान से खास कनेक्शन है। रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन आदर ने देर रात लेडी लव के साथ सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की है। इस खास पल में दोनों काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कपूर खानदान की होने वाली बहू आलेखा आडवाणी कौन है।

कौन हैं आलेखा आडवाणी?
आपको बता दें कि, करीना कपूर और करिश्मा कपूर की होने वाली भाई आलेखा आडवाणी का बॉलीवुड के कोई कनेक्शन नहीं है। वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। उन्होंने 2016 में न्यूयॉर्क के कॉर्नेल होटल स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी।
इसके बाद आलेखा ने दुनिया की टॉप कंस्लटेंट कंपनियों में से एक डेलॉइट में हॉस्पिटैलिटी कंस्लटेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस कंपनी में उन्होंने कई सालों तक काम किया लेकिन इसके बाद वह मुंबई लौट आईं और सोहो हाउस में ऑपरेशन-फोक्स्ड में काम किया। बता दें कि, आलेखा वे वेल की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह ज्वैलरी ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग करती थीं।
बता दें कि, तारा सुतारिया संग आदर जैन 3 साल तक रिलेशनशिप में थे। तारा को कई बार कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन में देखा गया। लेकिन बाद में दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। उस दौरान आलेखा और तारा दोस्त थे। दोनों की कई बार तस्वीरें साथ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तारा से ब्रेकअप के बाद आदर और आलेखा एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं अब सगाई का ऐलान करने के बाद कपल ने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications