Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tanya Mittal से अमाल मलिक ने मांगी सोशल मीडिया पर माफी, जानें क्या हुआ?

Tanya Mittal Social Media Controversy: बिग बॉस 19 के घर में इस बार तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, घर से बाहर आने के करीब एक हफ्ते बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके और तान्या के बीच कोई रिश्ता नहीं है। जबरन दोनों के लिंकअप की खबरें न चलाई जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तान्या और बाकी फैंस से माफी भी मांगी।

सोशल मीडिया पर उन्होंने तान्या मित्तल के साथ नाम जोड़ जाने पर नाखुशी जाहिर की है। अमाल ने साफ शब्दों में फैंस से अपील की है कि वे दोनों के बीच किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते की अटकलें न लगाएं। उन्होंने यह भी लिखा कि बिग बॉस के घर में यह एक टास्क था, अब इसे उससे आगे नहीं देखा जाए।

Tanya Mittal Social Media Controversy

Tanya Mittal Controversy: अमाल बोले, 'हम सिर्फ दोस्त हैं'

अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि रिएलिटी शो के दौरान तान्या मित्तल के साथ उनके साथ बिताए पल दिखाए गए थे। यह सब कुछ शो का हिस्सा था। ये सिर्फ दोस्ती तक सीमित थी। उन्होंने कहा कि शो में उनके बीच किसी भी तरह का लव एंगल नहीं था और न ही इसे उस नजरिए से देखा जाना चाहिए।

Amaal Malik ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

दरअसल, शो खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर अमल और तान्या का एक डांस वीडियो वायरल हो गया था। दोनों के रिश्ते को लेकर भी काफी कुछ कहा जा रहा था। कई फैंस ने इसे रोमांटिक एंगल देकर देखना शुरू कर दिया। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अमाल मलिक ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बिग बॉस' जैसे रिएलिटी शो में बातचीत और एक्टिविटी अक्सर टास्क का हिस्सा होती हैं। यह शो की क्रिएटिव जरूरतों के तहत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर अली ने तान्या मित्तल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोले- 'उसने मेरे ऊपर टोना किया था'

Tanya Mittal Amaal Malik Relation: अमाल ने मांगी फैंस से माफी

अमाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि होस्ट या चैनल की क्रिएटिव टीम के निर्देशों को मानना उनकी प्रोफेशनल जरूरत थी। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे शो में दिखाए गए पलों को गलत अर्थ न दें। पोस्ट के अंत में अमल मलिक ने तान्या मित्तल का आभार जताते हुए उनसे माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि शो के दौरान तान्या ने उनका काफी ख्याल रखा। साथ ही, उन्होंने कहा कि गुस्से या मजाक में कही गई कुछ बातों से अगर तान्या या उनके फैंस को ठेस पहुंची हो, तो उसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'सैयां नहीं तो भैया', सलमान खान ने सरेआम तान्या मित्तल को किया एक्सपोज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+