Bigg Boss 19: 'सैयां नहीं तो भैया', सलमान खान ने सरेआम तान्या मित्तल को किया एक्सपोज
Weekend Ka Vaar: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी 'वीकेंड का वार' एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांच और ड्रामा से भरपूर रहने वाला है। होस्ट सलमान खान ने इस बार कई प्रतियोगियों की क्लास लगाई, जिनमें तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे नाम शामिल हैं।

तान्या मित्तल के गेम प्लान का खुलासा
हाल ही में जारी प्रोमो वीडियो में सलमान खान तान्या मित्तल के गेम स्ट्रैटेजी का पर्दाफाश करते दिखे। सलमान ने तान्या से कहा, "आपने जो नॉमिनेशन प्लान बनाया था, वो तो बिग बॉस ने ही बेकार कर दिया। आपने कहा था कि अमाल को 'भैया' बोलूंगी, लेकिन किसी को फर्क ही नहीं पड़ा।" इसके बाद सलमान ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम प्लान था, तो वाह क्या गेम प्लान है आपका।" सलमान की यह बात सुनकर तान्या मित्तल चुप रह गईं और उनके चेहरे के हावभाव बदल गए।
अमाल मलिक से दूरी पर भी उठे सवाल
दरअसल, शो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच पिछले कुछ समय से टकराव चल रहा है। तान्या ने घर में कई बार अमाल को नज़रअंदाज किया और उनकी बातों का जवाब देने से भी इंकार कर दिया। हालांकि, जब ड्यूटीज बांटने का समय आया तो उन्होंने अमाल को 'भैया' कहकर संबोधित किया, जिससे घरवालों और दर्शकों दोनों का ध्यान उनकी ओर गया।
फरहाना और नीलम पर भी बरसे सलमान
तान्या के अलावा सलमान खान ने इस एपिसोड में फरहाना भट्ट और नीलम गिरी की भी जमकर क्लास लगाई सलमान ने दोनों से उनके व्यवहार और बयानों पर सवाल पूछे, जिससे माहौल और भी गरम हो गया।
दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
'वीकेंड का वार' का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि सलमान खान आगे किन कंटेस्टेंट्स की पोल खोलने वाले हैं। एक बात तो तय है - इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' ड्रामा, हंसी और एक्सपोज़र का पूरा पैकेज साबित होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications