Bigg Boss 19: बसीर अली ने तान्या मित्तल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोले- 'उसने मेरे ऊपर टोना'

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा और विवादों की कमी कभी नहीं होती, लेकिन इस बार प्रतियोगी बसीर अली के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में पारस छाबड़ा के शो में शामिल हुए बसीर ने बताया कि एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने उनकी तस्वीर पर "टोटका" जैसा कुछ किया था, जिसने पूरे घर को चौंका दिया था।

Bigg Boss 19

कैप्टेंसी टास्क में हुआ अजीबोगरीब वाकया
पारस छाबड़ा ने बातचीत के दौरान बसीर से पूछा कि आखिर उनकी टीम को क्यों लगा कि घर में किसी ने उन पर टोटका किया है। शुरुआत में बसीर ने इसे मज़ाक बताते हुए टालने की कोशिश की, लेकिन जब पारस ने कहा कि टीम की बातें मज़ाक नहीं लग रही थीं, तो बसीर ने पूरा किस्सा खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब घर में "डाइनो पार्ट" कैप्टेंसी टास्क चल रहा था। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें बोर्ड पर लगी थीं। बसीर ने देखा कि तान्या उनकी तस्वीर को बड़े ध्यान से देख रही थीं।

"फोटो को छुआ और उस पर फूंक मारी"-बसीर का दावा
बसीर उनके पीछे जाकर खड़े हो गए ताकि वह भी अपनी तस्वीर देख सकें। उन्होंने बताया कि तान्या उनकी फोटो को घूर रही थीं और कुछ बुदबुदा रही थीं। इसके बाद उन्होंने तस्वीर को हल्के से छुआ और उस पर फूंक मार दी।यह देखकर बसीर चौंक गए और उन्होंने तुरंत तान्या से पूछा कि वह क्या कर रही हैं। इस पर तान्या ने मुस्कुराते हुए कहा, "कुछ नहीं... तू बड़ा सुंदर लग रहा था, बस देख रही थी।" बसीर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि वह इस जवाब पर हँसें या सवाल करें।

"तस्वीरों पर पढ़ना-बुदबुदाना"
बसीर ने आगे बताया कि तान्या को पढ़ने का बहुत शौक था और वह अक्सर मंत्र जैसी कोई चीज़ें पढ़ती दिखती थीं।उन्होंने कहा, "सब जानते हैं कि तान्या राम-नाम जपती हैं, लेकिन वह कुछ और भी लगातार बुदबुदाती रहती थीं। मैं उनसे पूछना चाहता था, पर डर था कि कुछ बोल देंगी और मैं टीवी पर बेवकूफ दिखूँगा।"

सोशल मीडिया में चर्चा तेज
बसीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का नाम ट्रेंड होने लगा है। दर्शक अब जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या सच में कुछ कर रही थीं या यह सिर्फ मज़ाक का हिस्सा था। जो भी हो, इस खुलासे ने बिग बॉस 19 के माहौल में एक नया मोड़ जरूर जोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+