Bigg Boss 19 Update: फरहाना के निशाने में आईं तान्या मित्तल, अब होगा घर का माहौल खराब!

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 अब अपने 7वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। बीता वीकेंड का वार काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा। अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह पॉपुलर रियलिटी शो हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

इस बार फरहाना के निशाने में तान्या आई हैं। उसके पहले फरहाना की दोस्त नेहल ने तान्या को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब फरहाना और तान्या के बीच की लड़ाई कहां, तक पहुंचती है ये देखने वाली बात होगी।

Bigg Boss 19 Update

प्रोमो की शुरुआत में फरहाना, तान्या पर एक परोक्ष टिप्पणी करती हैं, जिस पर तान्या गुस्से में जवाब देती हैं, "मैंने तुम्हें नहीं बोला एहसान-फरामोश, ये मेरी लैंग्वेज नहीं है।" इस पर फरहाना कहती हैं, "बस तुम गालियां नहीं देती, इसका मतलब ये नहीं है कि तुम्हारे वर्ड्स सही हैं।" इस दौरान ज़ीशान कादरी भी फरहाना के व्यवहार पर टिप्पणी करते हैं और तान्या के समर्थन में नजर आते हैं। जवाब में फरहाना उन्हें भी निशाने पर लेती हैं।

लेटेस्ट प्रोमो

"मैं बिग बॉस इतिहास का हिस्सा बनूंगी"
इस झगड़े से पहले, फरहाना भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने बिग बॉस 19 में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि वह मानती हैं कि उनकी शख्सियत शो के इतिहास में याद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, "दुनिया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है, मैं खुद को किसी से कम नहीं मानती।"

मालती चाहर की एंट्री ने बढ़ाया तड़का
इस हफ्ते शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आया, जब मालती चाहर (क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन) ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। उनके आने से घर का माहौल और दिलचस्प हो गया है। बिग बॉस 19 रोजाना रात 9 बजे जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस हफ्ते कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+