बिग बॉस 19 की वो कंटेस्टेंट जो घर के अंदर ले गई 800 से ज्यादा साड़ियां, दिन में इतनी बार बदलने की है प्लानिंग
Tanya Mittal Bigg Boss 19 Contestant: बिग बॉस 19 शुरू हुआ और धमाका होना शुरू हो गया। शो के हर कंटेंस्टेट की चर्चा हो रही है, लेकिन तान्या मित्तल कुछ ज्यादा ही खबरों में हैं। कभी अपने कपड़ों के लिए, तो कभी अपने बयानों की वजह से। लेकिन तान्या इस बार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और साड़ियों को लेकर सुर्खियां बना रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल की विजनेसवुमेन तान्या मित्तल अधिकतर समय वो साड़ी ही पहने हुए नजर आती हैं। उनकी वीडियोज और रील भी ऐसे ही वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने साडियों को लेकर एक खुलासा किया है।

X हैंडल बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, तान्या का कहना है कि वो अपनी लग्जरी लाइफ को पीछे नहीं छोड़ रही हैं। मैं अपने सारे गहने, एक्सेसरीज़ और 800 से ज़्यादा साड़ियां घर के अंदर ले जा रही हूं। मैं हर दिन कम से कम 3 बार साड़ियां बदलूंगा। इसके लिए मैंने अपनी साड़ियां भी तय कर ली हैं।
इसके बाद फिर तान्या सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। साथ ही कई सारे मीम भी बन रहे हैं। बिग बॉस 19 के घर में गए तान्या को महज 3 हुए हैं। लेकिन वो लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं। इसी वजह से इस बार उन्हें काफी लोगों ने नॉमिनेट किया है। बता दें, तान्या ने बिग बॉस के घर में दावा करते हुए कहा, मेरे साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं। मुझे उनके साथ चलना काफी पसंद है। मेरे बॉडीगार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों और पुलिसवालों को बचाया, उसी वजह से मैं यहां तक (बिग बॉस 19) पहुंची हूं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्हें लोग चापलूस और मौका परस्त तक कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें 'मिस ओवरएक्टिंग की दुकान' जैसे नाम दे रहे हैं।
तान्या का जन्म 27 सितंबर, 2000 (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का रुख किया और यहां से आर्किटेक्टर की पढ़ाई की। तान्या के मुताबिक वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, एंटरप्रेन्योर, पॉडकास्टर, मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व मॉडल भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications