तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
Balraj Singh Arrested News: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और यूट्यूबर बलराज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई गोरेगांव वेस्ट पुलिस ने उन्हें एक धर्म पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में पकड़ा है। उनकी यह गिरफ्तारी तब हुई जब अभिनेत्री जोया खान ने एक ऑडियो क्लिप जारी की।
जोया ने ये दावा किया था कि वह बलराज के साथ रिलेशन में थीं। तब बलराज और उनके बीच धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बहस सुनाई दे रही है। जिसके बाद जोया ने बलराज के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।

टेली टॉक से बातचीत में जोया खान ने बताया, रिलेशनशिप के दौरान बलराज ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। इतना ही नहीं बलराज ने उन्हें मौत की धमकियां दी और उनके फोटोज का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल भी किया। उसने शादी का वादा किया था, जिसमें धर्म परिवर्तन की भी बात कही थी। लेकिन ये सब उसने अपने फायदे के लिए किया था। बता दें, बलराज सिंह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जो अपना पॉडकास्ट भी चलाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 26 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब चैनल 'बलराज सिंह एंटरटेनमेंट' के 82 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बलराज चर्चा में तब आए जब तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में गईं।
दरअसल, तान्या के बिग बॉस 19 में जाने के बाद बलराज कई पॉडकास्ट में गए। यहां वो खुद को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया। साथ ही उन्होंने तान्या को 'फर्जी' भी बताया। बलराज के मुताबिक उनका और तान्या का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला। क्योंकि तान्या बहुत बनावटी हैं और उन्हें ऐसे लोग नहीं पसंद। हालांकि तान्या या उनकी टीम की तरफ से बलराज की इन बातों पर सफाई नहीं आई है। फिलहाल तान्या इन दिनों बिग बॉस 19 में हैं और अपना अच्छा गेम खेल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications