साउथ के इस सुपर स्टार ने शूटिंग चैंपियनशिप ने जीते 4 गोल्ड मेडल, लोग बोले-रील ही नहीं रियल लाइफ हीरो
चेन्नई, 30 जुलाई: बड़े पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजित कुमार ने हाल ही में एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। तमिल सिनेमा केजाने माने एक्टर अजित कुमार ने त्रिची में हुई 47वीं तमिलनाडु स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इस शूटिंग इवेंट में तमिल एक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। 51 साल के अजित कुमार ने 4 गोल्ड मेडल समेत 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। उनके द्वारा जीते गए मेडल की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

साउथ सुपरस्टार अजित ने शूटिंग चैंपियनशिप ने जीते 6 मेडल
सोशल मीडिया पर एक्टर अजित कुमार की इस इवेंट में हिस्सा लेने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 47वीं तमिलनाडु स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप की शुरूआत इसी सप्ताह त्रिची राइफल क्लब में की गई थी। अजीत ने इस चैंपियनशिप में कई व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने सीएफ़पी मास्टर पुरुषों की टीम, स्टैंडर्ड पिस्टल मास्टर (पुरुष) की टीम (एनआर), स्टैंडर्ड पिस्टल मास्टर (पुरुष) की टीम (आईएसएसएफ) और 50 मीटर एफपी मास्टर (पुरुष) टीम की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते।

शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल
एक्टर अजित के चारों स्वर्ण पदक मास्टर्स नामक सीनियर आयु वर्ग की श्रेणी में आए हैं। इस अलावा उन्होंने 50 मीटर एफपी और स्टैंडर्ड पिस्टल (पुरुष) की टीम प्रतियोगिताओं में दो कांस्य पदक भी जीते। त्रिची राइफल क्लब में शूटिंग करने वाले अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो क्लिप बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले साल, अभिनेता ने चेन्नई में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा अजित कुमार को फॉर्मूला टू रेसिंग में भी हिस्सा ले चुके हैं।

फैंस बोले-रील और रियल लाइफ दोनों में ही बेहतरीन स्टार हैं
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अजित के रिजल्ट और इवेंट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने जुनून को पूरा करने में कभी विफल नहीं होते हैं। रील और रियल लाइफ दोनों में ही बेहतरीन स्टार हैं। वहीं एक फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा- कुछ लोग स्क्रीन पर हीरो हैं, लेकिन थाला अजित ऑफ स्क्रीन भी असली हीरो हैं। एक अन्य फैन ने ट्वीट किया- 'रेसिंग हो या शूटिंग, वह हमेशा नंबर वन रहते हैं।

राइफल शूटिंग के शौकीन हैं अजित
अजित शूटिंग की इस स्तर की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अकेले एक्टर नहीं हैं। 2011 में नाना पाटेकर ने 61 साल की उम्र में राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया था। अजित असल जिंदगी में राइफल शूटिंग का शौक रखते हैं और खाली समय में वह अपने इस पैशन को पूरा करते हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे बाइकर भी हैं। अजित के खाते में इससे भी इतर कई उपलब्धियां हैं।

F1 विश्व चैम्पियनशिप में ले चुके हैं हिस्सा
अजित ने 2003 में फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया चैंपियनशिप में भाग लिया और सीजन में 12वें स्थान पर रहे थे। 2010 में वह F1 विश्व चैम्पियनशिप की फीडर सीरिज FIA फॉर्मूला टू चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। अजित को आखिरी बार तमिल फिल्म वलीमाई में ऑनस्क्रीन देखा गया था। जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ सफल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications