Bonda Mani No More: नहीं रहे साउथ के ये मशहूर कॉमेडियन, 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Bonda Mani No More: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन बोंडा मणि अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका चेन्नई के ओमांदूर सरकारी अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई औऱ 60 साल की उम्र में बोंडा का निधन हो गया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिसंबर की रात बोंडा मणि अचानक चेन्नई में अपने आवास में बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि, बोंडा मणि की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और साल 2022 से उनका इलाज चल रहा था।

बोंडा अपनी आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में उनकी मदद के लिए अभिनेता धनुष और विजय सेतुपति आगे आए और बोंडा की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल का खर्चा उठाया। इतना ही नहीं दोनों एक्टर्स ने 1-1 लाख की आर्थिक मदद भी की। खैर इसके बावजूद बोंडा अब हमारे बीच नहीं रहे। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आपको बता दें, बोंडा मणि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हास्य अभिनेता हैं। 60 वर्ष की आयु में, बोंडा मणि ने प्रमुख अभिनेताओं के साथ अनगिनत तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उनका असली नाम केधीस्वरन है जिनका जन्म श्रीलंका मं हुआ था। उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म पावुन्नु पावुनुथन से एक्टिंग में डेब्यू किया था। एक्टिंग के अलावा वह राजनीति से भी जुड़े रहे।












Click it and Unblock the Notifications