Tamannah Bhatia ने आखिरकार Vijay Varma संग रिलेशनशिप को किया कंफर्म, बोलीं- 'मेरे लिए बहुत खास हैं'

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दी कि उनका रिलेशनशिप कैसे शुरू हुआ।

Tamannah Bhatia Vijay Varma: पिछले कुछ दिनों से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिश्ते की वजह से खूब चर्चा में थे। दोनों को कई बार पार्टीज और डिनर में एकसाथ स्पॉट किया गया। लेकिन इसके बावजूद तमन्ना भाटिया ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी थी। खैर अब एक्ट्रेस ने विजय वर्मा के साथ प्यार को सबके सामने कबूल लिया है।

तमन्ना भाटिया ने लगाई विजय वर्मा संग रिलेशनशिप पर मुहर
तमन्ना भाटिया ने आखिरकार विजय वर्मा संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात की भी जानकारी दी कि उनका ये रिश्ता लस्ट स्टोरी 2 से शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई।

Vijay Varma

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
अब तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग रिश्ते का खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "आप किसी भी सह-कलाकार के प्रति आकर्षित नहीं होते। मेरे कई सह-कलाकार रहे हैं अगर कोई किसी को पसंद करता है। कुछ फील करता है, तो यह कुछ ज्यादा ही खास होता है। मेरे कहने का मतलब है कि आखिर कैसे हम दोनों एक दूसरे के करीब आए।"

'मैं उनके साथ खुश रहती हूं'
जब तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि क्या वह विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं? तो एक्ट्रेस ने ये स्वीकार किया कि उनका विजय वर्मा के साथ खास बॉन्ड है। तमन्ना ने कहा, "जी हां। वह बहुत खास है। उनके साथ मेरा बॉन्ड बहुत ही ऑर्गेनिक है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं और मैं उनके साथ खुश रहती हूं।"

कई बार साथ में हुए स्पॉट
बता दें कि, इससे पहले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। दोनों नए साल को सेलिब्रेट करने गोवा गए थे। जहां से दोनों का एक कीसिंग वीडियो सामने आया था। तभी से खबरें आने लगी थी कि विजय और तमन्ना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खैर अब एक्ट्रेस ने इन अफेयर की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+