'बाप का नाम शत्रुघन,घर का नाम रामायण और बेटी नहीं जानती', सोनाक्षी का वीडियो पोस्ट कर इस नेता ने कसा तंज
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म निकिता रॉय रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। अब हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पा रहीं हैं। जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स रहे ताजिंदर पाल बग्गा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। ये कौन बनेगा करोड़पति शो का है। जिसमें सोनाक्षी से संजीवनी बूटी को लेकर सवाल पूछा गया था। इसी पर तजिंदर ने सोनाक्षी पर तंज कसा है।

दरअसल, इस वीडियो में उनसे होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूछा रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? इसके ऑप्शन सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम थे। जिसका जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं। उनका कहना था कि राम के लिए लेकर आए थे। तभी उन्होंने अपनी मदद के लिए लाइफ लाइन लेती हैं। इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए तजिंदर ने लिखा, बाप का नाम शत्रुघन,घर का नाम रामायण और बेटी को ये नहीं पता की हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघन सिन्हा है। मुंबई में जो उनका घर है उसका नाम रामायण है। उनके भाइयों का नाम लव और कुश है। इसी को लेकर तंजिदर ने तंज कसा है। उनकी इस पोस्ट में कई सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। साथ ही ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
बता दें, सोनाक्षी पिछली बार निकता रॉय में नजर आईं थी। इसके अलावा उनके पास दहाड़ 2 भी है। इसका पहला सीजन प्राइम वीडियो पर काफी हिट रहा है। वहीं, सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की है। इसको लेकर भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। हालांकि इस बात से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications