TMKOC: ये था 'रोशन सिंह सोढ़ी' का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, पापा के बर्थडे पर दिल्ली आए और हो गए गायब
TMKOC Sodhi Aka Gurucharan Singh: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर कुछ दिन पहले अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली गए थे। वह गत 22 अप्रैल, 2024 को दिल्ली से मुंबई लौटने वाले थे। हालांकि वह मुंबई नहीं पहुंचे और एयरपोर्ट से ही कहीं गायब हो गए हैं।
एयरपोर्ट से गायब हो गए गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने से उनके परिवार के लोगों के साथ साथ फैंस भी परेशान हो गए हैं। एक्टर के पिता ने पुलिस में बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका 50 साल का बेटा सुबह 8:30 बजे फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली के घर से निकला था, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।

गुरुचरण सिंह का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
इसी बीच गुरुचरण सिंह का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी स वायरल हो रहा है। उनकी लास्ट इंस्टा पोस्ट उनके पिता के बर्थडे के लिए ही थी। सोढ़ी ने पिता के साथ कई सारी फोटोज को जोड़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो उनके साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए गुरुचरण ने कैप्शन में लिखा था- डिवाइन बर्थडे टू फादर। ये पोस्ट चार दिन पहले ही किया गया है।
गुरुचरण सिंह का फोन भी है बंद
इस बीच, गुरुचरण की दोस्त, सोनी ने पिंकविला से बात करते हुए खुलासा किया है कि उनका फोन गत 24 अप्रैल, 2024 से बंद है। उन्होंने ये भी कहा है कि मुंबई पुलिस में भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुचरण सिंह की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी।
सोढ़ी ने छोड़ दिया था 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
गुरुचरण सिंह ने टीवी के फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक मौज-मस्ती करने वाले 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाया था, जो पार्टी करना पसंद करता था और अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता था। एक्टर ने साल 2013 में एक बार शो छोड़ दिया था लेकिन दर्शकों की मांग के कारण वह एक साल बाद इस शो में वापस लौट आए थे।
परिवार को समय देने के लिए छोड़ा था शो
गुरुचरण सिंह ने साल 2020 में हमेशा के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था। साल 2021 में, एक्टर ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने क्यों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि लगभग उसी समय उनके पिता की सर्जरी हुई थी और उन्हें भी अपनी जिंदगी में कुछ चीजों का ख्याल रखना था। वह खुद को अपने परिवार को समय देना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications