लापता हो गए हैं 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी', परेशान होकर पिता ने पुलिस से कही ये बात...
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में 'सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के पिता ने इस बात कंफर्म किया है कि वे लापता हैं। पिता ने बताया है कि उनका बेटा 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने आवास से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और तब से वह गुम है। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है।
बताते चलें कि गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने IndiaToday संग बातचीत में इस बात को कंफर्म किया है कि उनका बेटा 22 तारीख से लापता है। इस जानकारी के सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। फैंस को समझ ही नहीं आ रहा कि एक्टर के साथ आखिर हुआ क्या है और वे गुम क्यों हैं। फिलहाल पुलिस भी अपनी जांच कर रही है।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस एक्टर के कॉल रिकॉर्ड का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उस इंसान का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे एक्टर की आखिरी बार बात हुई थी।
India.com की खबर के मुताबिक सूत्र ने बताया 'उन्हें (गुरुचरण सिंह सोढ़ी) आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे के पास देखा गया था। पुलिस अब उसके कॉल रिकॉर्ड हासिल करने की कोशिश कर रही है ताकि ये पता चल सके कि उसने आखिरी बार कॉल पर या मैसेज के जरिए किससे बात की थी।'
गुमशुदगी की रिपोर्ट की पुष्टि सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने भी की है और उन्होंने कहा कि वे उनके परिवार के संपर्क में हैं। सोनी ने खुलासा किया कि एक्टर के माता-पिता अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, मैंने मुंबई में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, हालांकि वे वापस नहीं लौटे तो यहां शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। गुरुचरण जी का स्वास्थ्य भी पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए मुझे इसकी चिंता है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर हाई था और उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले वह ज्यादा खा भी नहीं रहे थे। मैं वास्तव में आशा और प्रार्थना करता हूं कि वह ठीक हो और सुरक्षित और स्वस्थ होकर वापस लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications