TMKOC: ‘अंजलि भाभी’ का फूटा गुस्सा, दर्द बयां करते हुए किया ये बड़ा खुलासा
टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदार इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अब नेहा मेहता ने शो में खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मुंबई, 25 जून: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शो है। ये शो आज कल अपनी स्टोरी से ज्यादा किरदारों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में दयाबेन की वापसी को लेकर शो खूब चर्चा में रहा था। अब शो की किरदार अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता चर्चा में हैं। नेहा मेहता ने करीब 2 साल पहले ये शो छोड़ दिया था। एक्ट्रेस को प्यार से अंजलि भाभी कहा जाता था। जब उन्होंने शो छोड़ा, तो उनकी जगह सुनैना फौजदार ने ले ली। अब नेहा मेहता ने खुलासा किया है कि उन्हें अभी तक बकाया नहीं मिला है।

क्या बोलीं नेहा मेहता?
शो में भुगतान नहीं किए जाने को लेकर नेता ने ETIMES को बताया कि मैंने 2020 में शो छोड़ने से पहले 12 साल तक तारक मेहता में अंजलि के रूप में अभिनय किया। पिछले 6 महीने का पैसा नहीं मिला है। शो छोड़ने के बाद, मैंने उन्हें बकाए पैसे के लिए कई बार फोन किया। मुझे शिकायत करना पसंद नहीं है.. उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान होगा और मुझे मेरी कमाई का फल मिल जाएगा। नेहा ने आगे कहा कि मैं किसी अच्छे ऑफर के इंतजार में हूं। टीवी एक बेहतरीन माध्यम है और इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। लेकिन मैं 12 साल तक अभिनय करने के बाद जल्द दूसरे शो में नहीं जाना चाहती थी। मैं इस पर भी ध्यान दे रही हूं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही एक वेब शो पर काम शुरू होगा।
फैंस को आया गुस्सा
बताते चलें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल कुछ समय से अपने किरदारों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में दयाबेन को वापस से देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हाल ही के एपिसोड में सुंदरलाल ने गोकुलधाम सोसाइटी में आकर बताया था कि वो अपनी बहना 'दयाबेन' को वापस लेकर आ गए हैं। ऐसे में पिछले 5 सालों से शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग अगले एपिसोड में दयाबेन की वापसी को लेकर पलके बिछाए बैठे ही थे कि इस बार भी उनका दिल टूट गया। ऐसे में फैंस गुस्से से आग बबूला हो गए।
इन किरदारों ने छोड़ा शो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के कई कलाकार सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। पहले तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा ने इस शो का साथ छोड़ा। फिर दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी के शो से बाहर होने की बात सामने आई। इसके बाद बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने भी जेठालाल का साथ छोड़ दिया। खबर है कि अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications