खतरे में हैं फैंस के 'जेठालाल', बम और हथियार लेकर घर के बाहर घूम रहे थे अराजक तत्व

फैंस के चहेते 'जेठालाल' इन दिनों मुसीबतों में घिरे नजर आ रहे हैं। दरअसल, कुछ गुंडे एक्टर के घर के बाहर बम और हथियार लिए घूम रहे हैं। पुलिस को किसी ने इस संबंध में कॉल करके जानकारी दी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का अहम किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, हाल ही में 'जेठालाल' को लेकर खबर आई कि एक्टर की जान को खतरा है। नागपुर कंट्रोल रूम को कथित तौर पर एक कॉल मिली, जिसमें दावा किया गया कि शिवाजी पार्क में एक्टर के आवास को 25 लोगों ने घेर लिया था। इन लोगों के पास कुछ हथियार और बंदूकें थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन लोगों के रडार पर सिर्फ दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी जैसे बड़े-बड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं।

दिलीप जोशी के घर को खतरा?

दिलीप जोशी के घर को खतरा?

'जेठालाल' बनकर लाखों दर्शकों को जमकर हंसाने वाले दिलीप जोशी के चाहने वाले ये सोचकर हैरान हैं कि आखिर कैसे कोई ऐसे इंसान का दुश्मन हो सकता है। एक्टर को लेकर ये खबर जब से सामने आई है, फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। दिलीप जोशी के संबंध में नागपुर कंट्रोल रूम ने शिवाजी पार्क थाने को फोन आने की सूचना दी और असली फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

अंबानी और अमिताभ को भी मिली चेतावनी

अंबानी और अमिताभ को भी मिली चेतावनी

पुलिस को कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि उन्होंने दिलीप जोशी के अलावा कुछ अन्य सितारों के बारे में भी बात करते सुना है। पुलिस ने स्कूल के बाद सिक्योरिटी टाइट कर दी है और सितारों को भी थोड़ा चौकन्ना रहने की चेतावनी दी है। मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाते हुए पुलिस ने उन्हें Z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई है। खबर सामने आने के बाद सभी स्टार्स के चाहने वाले काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने ट्रैक किया नंबर

पुलिस ने ट्रैक किया नंबर

कथित तौर पर नंबर को ट्रेज करते हुए लड़के को ट्रैक कर लिया गया है जो कि दिल्ली में एक सिम कार्ड कंपनी में काम करता है। एक ऐप से इस लड़के के नंबर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस लड़के को इस बारे में दूर-दूर तक कोई जानकारी ही नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

सचिन श्रॉफ की शादी में दिखे एक्टर

हाल ही में दिलीप ने सहकर्मी सचिन श्रॉफ की शादी में शिरकत की, जो तारक मेहता में अब शैलेश लोढ़ा की जगह भूमिका में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं। कुछ दिनों पहले ही दिलीप ने अपने बेटे नीतीश भलूनी को दर्शकों के सामने पेश किया, जो अब टप्पू के किरदार में नजर आने वाले हैं। शो में केवल दयाबेन का ही किरदार है, जिसे अब तक किसी ने रिप्लेस नहीं किया है। इस किरदार को दिशा वकानी ने लंबे समय तक निभाया।

बड़ी शख्सियतों को भी हो रही परेशानी

बड़ी शख्सियतों को भी हो रही परेशानी

अब 'जेठालाल' का किरदार निभाकर लंबे समय तक दर्शकों को हंसाने वाले दिलीप जोशी को परेशानी में देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैं। नागपुर कंट्रोल रूम ने फेक कॉल को लेकर जांच शुरू कर दी है। इस रडार पर दिलीप जोशी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी जैसी शख्सियतों को भी परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है।

Recommended Video

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chasma: Dr Hathi aka Kavi Kumar Azad थे शो के Laughing Budha। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+