Swayamvar: 'सावन में आग...' लगाने वाले मीका सिंह को चाहिए कपिल की पत्नी जैसी वाइफ क्योंकि...

नई दिल्ली, 25 मार्च। 'सावन में लग गई आग...' जैसे गीतों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मीका सिंह अब शादी करके अपनी लाइफ में सेट होना चाहते हैं और इसलिए अब वो Swayamvar के जरिए अपने लिए लड़की को खोजने निकले हैं। जी हां, मीका सिंह Swayamvar - Mika Di Vohti के जरिए अपने लिए लाइफ पार्टनर खोजने निकले हैं।

 मीका सिंह को चाहिए कपिल की पत्नी जैसी वाइफ

मीका सिंह को चाहिए कपिल की पत्नी जैसी वाइफ

हाल ही में उन्होंने News 18 digital से बात करते हुए अपने दिल की बात शेयर की और ये बताया कि उनके दिल-दिमाग में किस तरह की लड़की की चाहत है। दरअसल मीका सिंह ने बोला कि 'वो अपने पड़ोसी, दोस्त और बहुत अच्छे इंसान कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी जैसी समझदार जैसी वाइफ की ख्वाहिश रखते हैं।'

' गिन्नी भाभी बहुत ही प्यारी और समझदार हैं'

' गिन्नी भाभी बहुत ही प्यारी और समझदार हैं'

मीका ने कहा कि ' गिन्नी भाभी बहुत ही प्यारी और समझदार हैं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि मेरी लाइफ में भी कोई ग‍िन्नी भाभी जैसी समझदार आ जाए,वो अक्सर मेरे ल‍िए र‍िश्‍ते ढूंढकर लाती रहती हैं तो वहीं कपिल की मां भी मुझे बहुत प्यार करती हैं।'

मीका और कपिल एक ही सोसायटी में रहते हैं

मीका और कपिल एक ही सोसायटी में रहते हैं

उन्होंने कहा कि 'आंटी अक्सर मुझसे कहती हैं कि मैंने तेरे ल‍िए लड़की देखी है, तू बस हां बोल दो, मीका ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका बेटा कपिल इतना बड़ा स्टार है, उनके लिए मैं बस उनके बेटे कादोस्त हूं।' आपको बता दें कि मीका और कपिल एक ही सोसायटी में रहते हैं।

 'चलो ढूंढते हैं आपकी वोटी'

'चलो ढूंढते हैं आपकी वोटी'

मीका का ये शो स्टार भारत पर आने वाला है. जिसमें वो मैचमेकर सीमा तापड़‍िया के साथ लड़कियों को पसंद करेंगे। मीका से जब पूछा गया कि Swayamvar के जरिए लाइफ पार्टनर खोजने के बारे में जब आपने अपने परिवार को बताया तो उनका क्या रिएक्शन था? तो इस पर मीका ने कहा कि 'मैंने सबसे पहले अपने भाई (दलेर मेंहदी) से पूछा और फिर पूरे परिवार से इसपर सलाह ली, वो सब बहुत ज्यादा खुश हो गए और सबने मिलकर कहा कि 'चलो ढूंढते हैं आपकी वोटी।'


मीका सिंह अब रचाएंगे 'स्वयंवर'

मीका सिंह कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं, जो अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, उनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत और राहुल महाजन ने भी टीवी पर अपना स्वंयवर रचाया था लेकिन राहुल महाजन को छोड़कर किसी ने भी अपने पार्टनर से शादी नहीं की, हालांकि वो शादी भी टिकी नहीं। फिलहाल मीका के फैंस तो ऊपर वाले से यही दुआ मांग रहे हैं कि मीका को उनकी सच्ची लाइफ पार्टनर मिल जाए और वो लाइफ में खुश रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+