सर्जरी के बाद खराब हुआ इन अभिनेत्रियों का चेहरा, किसी को बुलाया ‘बत्तख’ तो किसी का बर्बाद हुआ करियर
कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश की सर्जरी गलत हुई और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। स्वाति की तहर इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें सर्जरी करवाना काफी महंगा पड़ गया और उनका पूरा चेहरा ही बर्बाद हो गया।
मुंबई, 21 जून: हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी करवाई थी लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया है। सर्जरी के बाद स्वाति की कुछ फोटोज सामने आईं, जिन्हें देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उनके चेहरे और होंठों पर भी काफी सूजन आ गई है। वैसे, ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस की सर्जरी गलत हुई हो और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया हो। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें सर्जरी करवाना काफी महंगा पड़ गया और उनका पूरा चेहरा ही बर्बाद हो गया।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में काम करने के कुछ साल बाद अपने होंठों की सर्जरी करवाई थी। एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अब तक काफी बदल चुकी हैं। सर्जरी के बाद जब अनुष्का की पहली तस्वीर सामने आई थी, तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। वे एक्ट्रेस को बत्तख कहकर बुलाने लगे।

आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनका लुक काफी वायरल हुआ। दरअसल एक्ट्रेस को सर्जरी के बाद पहचानना काफी मुश्किल हो गया। हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया।

राखी सावंत
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने भी अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है। जब राखी इंडस्ट्री में नई थीं, तो काफी सिंपल दिखती थीं। लेकिन उन्होंने सर्जरी करवाई, जिसके बाद उनका चेहरा पूरी तरीके से बदल गया।

कोईना मित्रा
एक्ट्रेस कोईना मित्रा की पुरानी तस्वीर देखने के बाद उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। ज्यादा खूबसूरत दिखने के चक्कर से एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई, जिसके बाद उनके चेहरे के लुक के साथ-साथ रंगत भी बदल गई। एशियानेट की खबर के मुताबिक, सर्जरी कराने के बाद एक्ट्रेस को काम मिलना ही बंद हो गया।

कैटरीना कैफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ ने भी अपने होठों को शेप में लाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद कैटरीना का होठों का शेप अजीब सा दिखा। हालांकि, एक्ट्रेस आज बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

श्रीदेवी
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने करीब 29 सर्जरी करवाई थी। इतनी सारी सर्जरी करवाने के बाद एक्ट्रेस का चेहरा बिगड़ गया था। उनकी वायरल हुई एक तस्वीर में चेहरा एकदम सूजा हुआ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications