'हिंदू या मुस्लिम', स्वरा भास्कर बेटी राबिया को देंगी किस तरह की परवरिश? एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब
स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने पहली बार अपनी बेटी के पैदा होने के बाद पैरेंटिंग पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैसी अपनी बेटी को परवरिश देंगी।
Swara Bhasker On Parenting: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राबिया रखा है। बेटी के जन्म के छठे दिन स्वरा भास्कर ने पति फहद अहमद और उनके परिवार के साथ छठी मनाई। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
बता दें कि, स्वरा भास्कर की बेटी का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था। अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस काफ खुश हैं और अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। मां बनने के बाद अब स्वरा ने पहली बार अपना अनुभव साझा किया। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैसे अपनी लाडली की परवरिश करेंगी।

जैसा कि सभी जानते हैं स्वरा भास्कर एक हिंदू परिवार से हैं जबकि उनके पति फहद अहमद मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि हिंदू या मुस्लिम वह अपनी बेटी को किस तरह की परवरिश देंगी? इस पर एक्ट्रेस ने बेहद शानदार तरीके से जवाब दिया।
स्वरा भास्कर ने हिंदुस्तान टाइम्स से अपनी पैरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि, मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मेरी लाइफ में प्यारी सी बेटी आई। मैंने सच में कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ ये फेज भी आएगा। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेटी की परवरिश पर बात करते हुए कहा, 'हर बच्चा अपनी माता-पिता की परछाई होते हैं। वह उन मूल्यों के साथ बड़े होते हैं जो उनके माता-पिता उन्हें देते हैं।
स्वरा भास्कर पैरेंटिंग पर आगे बात करते हुए कहा, 'राबिया के पास तो दोनों ही दुनिया है। उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों की ही परवरिश मिलेगी। जो उसके लिए सबसे अच्छी चीज है। उसे दो तरह के धर्मों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जैसे कि हमारे भारत में जाति और धर्म का मिश्रण है। ये बहुत ही खूबसूरत जर्नी होने वाली है।'
स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी की छठी मनाई थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'ये छठी दोनों ही धर्मों में निभाई जाती है। ये हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए आम है। मुझे लगता है कि यह खूबसूरत है। हम मतभेदों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि दोनों में काफी कुछ समानता है। जब आप किसी एजेंडे के तहत मतभेद तलाशेंगे तो आपको वह बकवास के अलावा कुछ और हासिल नहीं होगा। फिलहाल राबिया अच्छे से रहें हमारे लिए यही सब महत्व करता है हमें बाकी सब से कोई लेना-देना नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications