स्वरा भास्कर ने बायकॉट ट्रेंड को बताया 'धंधा', तो ट्रोलर्स को आया गुस्सा बोले- 'घर बैठो और चुपचाप...'

इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड लगातार चल रहा है। इस बीच स्वरा भास्कर ने इस ट्रेंड को धंधा बताय़ा। जिसके बाद से उन्हें लगातार बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई, 7 सितंबर: बॉलीवुड पर बायकॉट का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक रिलीज हो रही फिल्मों को बायकॉट किया जा रहा है। जिसकी वजह से फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लग चुकी है। अब ये ट्रेंड धीरे-धीरे मेकर्स और एक्टर्स के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जिसका उदाहरण है हाल ही में आमिर खान की रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'। अब इस बायकॉट ट्रेंड पर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर ने बायकॉट को बताया धंधा

स्वरा भास्कर ने बायकॉट को बताया धंधा

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बाद अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को आलिया भट्ट के पुराने बयानों के आधार पर बायकॉट की मांग की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए इस बायकॉट ट्रेंड को 'धंधा' बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट

दरअसल, स्वरा भास्कर ने जेम्स ऑफ बॉलीवुड नाम के पेज पर किए गए एक पोस्ट को री ट्वीट किया। ये पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर किया गया था। इस पोस्ट में लिखा है कि, "ब्रह्मास्त्र को सपोर्ट करने से अच्छा है जेम्स ऑफ बॉलीवुड को सपोर्ट करो और रणबीर कपूर के दर्शन पाओ. आप आश्वस्त रहें कि आपके पैसे फवाद खान को स्पॉन्सर करने, डेविड हेडले को हग और 2611 के लिए हिन्दुओं को दोष देने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे"।

ट्रोलर्स ने सुनाई जमकर खरी खोटी

ट्रोलर्स ने सुनाई जमकर खरी खोटी

अब स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया और लिखा कि, "धंधो छे ! बायकॉट बॉलीवुड का प्रॉफिटेबल बिजनेस"। हालांकि स्वरा भास्कर का रिट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया और नेटिजेन्स ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू किया।

यूजर्स बोले- घर बैठो और चुपचाप कलेक्शन पर ध्यान दो

यूजर्स बोले- घर बैठो और चुपचाप कलेक्शन पर ध्यान दो

एक यूजर ने लिखा, "फिर बुरा क्यों लग रहा है अगर फर्क नहीं पड़ता। घर बैठो और चुपचाप कलेक्शन पर ध्यान दो"। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "स्वरा मैडम, यही अकड़ आप बॉलीवुड वालों की फिल्मों को फ्लॉप कराने के लिए काफी है"।

आलिया भट्ट के सपोर्ट में आई थीं स्वरा भास्कर

आलिया भट्ट के सपोर्ट में आई थीं स्वरा भास्कर

आपको बता दें कि इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने आलिया भट्ट का सपोर्ट करते हुए बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई। तब भी फिल्म को लेकर बहुत कुछ कहा गया, लेकिन फिर भी लोग फिल्म देखने गए और फिल्म हिट साबित हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि बायकॉट से लोगों का बिजनेस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का एक स्पेशल ग्रुप इस पर काम कर रहा है'।

रणबीर-आलिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रणबीर-आलिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि मंगलवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकालेश्वर मंदिर गए जहां उन्हें प्रदर्शन कारियों ने अंदर आने से मना कर दिया। और उन्हें प्रार्थना करने से रोका गया। 2011 में, रणबीर ने अपनी फिल्म रॉकस्टार का प्रचार करते हुए कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। "मेरा परिवार पेशावर से है, इसलिए उनके साथ बहुत सारा पेशावरी खाना आया है। मैं मटन, पाया और बीफ का प्रशंसक हूं। हाँ, मैं बीफ़ का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ," उन्होंने कहा था। एक्टर का ये वीडियो फिल्म होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस दिन रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'

इस दिन रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+