'मेरे शाकाहारी मां बाप ने...' स्वरा भास्कर ने पति के बिना मनाई बेटी की पहली बकरीद, थाली में दिखा ऐसा खाना
Swara Bhasker Bakrid: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछले साल सपा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। इसके बाद 25 सितंबर 2023 को कपल ने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटी की पहली बकरीद पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।
स्वरा भास्कर हर त्योहार के सेलिब्रेशन में अपनी बेटी के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। हालांकि उन्होंने अब तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया है। अब उन्होंने बेटी की पहली अपने पति के बिना सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि उनके शाकाहारी मां-बाप ने खाना बनाया है।

स्वरा भास्कर खाने की थाली की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'भले ही फहाद और मैं एक ही शहर में नहीं थे, लेकिन मेरे माता-पिता और दोस्तों ने राबू के लिए इस पहली ईद को खुशियों से भर दिया और जश्न को खास बना दिया। मेरे शाकाहारी माता-पिता ने बहुत ही शानदार डिनर का आयोजन किया और मेरे दोस्त मेरी बच्ची के लिए आशीर्वाद, गर्मजोशी और बहुत सारे गिफ्ट लेकर आए।'
स्वरा भास्कर ने आगे लिखा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे बड़े दिल और कीमती समय के साथ आए। वह अभी यह जानने के लिए बहुत छोटी है लेकिन मैं राबू को याद दिलाती रहूंगी। मैं बहुत आभारी महसूस करती हूं कि मेरे बच्चे के पास ऐसे लोग हैं जो जानते हैं कि त्योहार खुशी और प्यार बांटने के लिए होते हैं। दिल और पेट भरा हुआ है! सौभाग्यपूर्ण!' स्वरा ने इस पोस्ट में बेटी का चेहरा हार्ट इमोजी से छुपाया हुआ है।
बता दें कि, बकरीद के मौके पर स्वरा भास्कर ने शाकाहारी फूड ब्लॉगर की आलोचना की थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो... मुझे शाकाहारी लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के (बच्चे) बछड़ों को उनकी मां के दूध से दूर करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। आप जड़ वाली सब्जी खाते हैं? इससे तो पूरा पौधा ही मर जाता है! जरा शांति बरतिए, अब बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए!' एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई।












Click it and Unblock the Notifications