Swara Bhaskar: रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की बेटी ने अपने दम पर बनाया ये मुकाम,जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भाष्‍कर जल्‍द मां बनने वाली हैं। स्‍वरा ने अपने दम पर बनाया इंडस्‍ट्री में ये मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्‍ट्रेस?

Swara Bhasker

Swara Bhasker Net worth: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भाष्‍कर जल्‍द मां बनने वाली हैं। मंगलवार को एक्‍ट्रेस ने बेबी बंप वाली तस्‍वीरें करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैंस को दी। स्‍वरा भाष्‍कर इंडस्‍ट्री की उन एक्‍ट्रेस में शुमार हैं जिन्‍होंने अपने शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई हैं।

Swara Bhasker

सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी क्‍वीन के रूप में जानी जाने वाली स्‍वरा भाष्‍कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं स्‍वरा भाष्‍कर की पर्सनल लाइफ के बारे में और जानते है वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

रिटायर्ड नेवी ऑफीसर की बेटी हैं स्‍वरा भाष्‍कर

स्‍वरा भाष्‍कर के पिता चित्रपु उदय भास्कर है जो इंडियन नेवी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। स्‍वरा और उनके पिता में खूब बनती हैं । जब स्‍वरा भाष्‍कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद संग अपनी शादी का फैसला सुनाया था तब उनके पिता उनका साथ दिया था। इतना ही नही जब स्‍वरा भाष्‍कर ने सालों पहले बॉलीवुड अपना करियर बनाने का फैसला किया था तभी भी उनके पिता ने सपोर्ट किया था।

तीन महीने पहले ही स्‍वरा ने फहाद से शादी करके चौंका दिया था

'तनु वेड्स मनु'और रांझाणा फिल्‍म से स्‍वरा भाष्‍कर को खूफ पॉपुलर्टी मिली। तीन महीने पहले ही स्‍वरा भाष्‍कर ने सपा नेता फहाद से कोर्ट मैरिज करके सबको चौंका दिया था। इसके कुछ दिनों बाद स्‍वरा और फहाद ने रिसेप्‍शन पार्टी की थी जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

क्‍या शादी से पहले ही स्‍वरा हो गई थीं प्रेंगनेंट?

शादी के तीन महीने बाद ही बड़े से बेबी बंप के साथ स्‍वरा ने आज जब अपनी फोटो शेयर की तो ये चर्चा शुरू हो गई कि वो शादी से पहले ही प्रेंग्नेंट हो चुकी थी। हालांकि इस बात सच्‍चाई भी है क्‍योंकि स्‍वरा अपनी शादी वाले दिन साड़ी के पल्‍लू से अपना पेट छिपाती हुई नजर आई थीं।

एक फिल्‍म के लिए स्‍वरा लेती हैं इतनी फीस

स्‍वरा भाष्‍कर अपने परिवार की पहली शख्‍स हैं जिन्‍होंने एक्टिंग करियर में कदम रखा और ये मुकाम हासिल किया। स्‍वरा भाष्‍कर की कमाई की बात की जाए तो स्‍वरा एक फिल्‍म के लिए कम से कम चार करोड़ रुपये फीस के तौर पर लेती हैं।

35 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं स्‍वरा भाष्‍कर

विज्ञापनों और कई ब्रांड की ब्रांड एंबेस्‍डर भी रह चुकी हैं। तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, आयोडेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के स्‍वरा ऐड कर चुकी हैं। फिल्‍मों के अलावा स्‍वरा भाष्‍कर इससे भी मोटी कमाई करती हैं। स्‍वरा की संपत्ति की बात करें तो 2023 में इनके पास कुल 35 करोड़ की कुल संपत्ति है।

मुंबई में आलीशान फ्लैट की मालकिन हैं स्‍वरा भाष्‍कर

स्‍वरा के पास दिल्‍ली में एक घर है जहां स्‍वरा का परिवार रहता है और मायानगरी मुंबई में स्‍वरा भाष्‍कर के पास एक फ्लैट है। एक्‍ट्रेस के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार के अलावा कई लग्जरी कारों का कलेक्‍शन है।

स्‍वरा भाष्‍कर ने दिल्‍ली के मिरांडा हाउस कालेज से की है पढ़ाई

स्‍वरा भाष्‍कर को फिल्‍मों में असली पहचान 2011 में रिलीज हुई तनु वेड्स से मिली। स्‍वरा ने इस फिल्‍म में कंगना की सहेली पायल की भूमिका निभाई थी। स्‍वरा ने दिल्‍ली जवाहरलाल नेहरु युनिवर्सिटी, मिरांडा हाउस पोस्‍ट ग्रेजुएट कालेज, सरदार पटेल से पढ़ाई की है। राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली स्‍वरा का एक भाई इशान भास्‍कर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+