स्‍वरा भाष्‍कर ने रणवीर शौरी को किया ट्विटर पर ब्लॉक, एक्‍टर ने रोते हुए फोटो शेयर कर दिया ये रिएक्‍शन

स्‍वरा भाष्‍कर ने रणवीर शौरी को किया ट्विटर पर ब्लॉक, एक्‍टर ने जानिए क्‍या दिया रिएक्‍शन

मुंबई, 24 जून: स्‍वरा भाष्‍कर बॉलीवुड की उन एक्‍ट्रेस में शुमार हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती है। वहीं स्‍वरा भाष्‍कर ने अचानक से रणवीर शौरी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। स्‍वरा ने रणवीर का ट्टीटर क्‍यों ब्लाक किया इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन रणवीर को अब जब इस बात का पता चला है तो उन्‍होंने इस पर ट्टीटर पर ही रिएक्‍शन दिया है।

रणवीर ने शेयर की ये स्क्रीनशॉट

रणवीर ने शेयर की ये स्क्रीनशॉट

अपने ट्टीटर अकाउंट पर रणवीर ने स्‍वरा द्वारा उनके अकाउंट को ब्लॉक करने पर निराशा व्यक्त की है। रणवीर ने अपने पेज से खोले गए स्वरा भास्कर के ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि एक्‍ट्रेस स्‍वरा भाष्‍कर ने उन्हें अपने हैंडल @ReallySwara से ब्लॉक कर दिया है।

रणवीर ने रोती हुई फोटो शेयर कर‍ लिखी ये बात

रणवीर ने रोती हुई फोटो शेयर कर‍ लिखी ये बात

रणवीर ने स्‍वरा को जवाब देने के लिए एक रोते हुए बच्‍चे की मीम शेयर किया और कैप्शन लिखा "बस पता चला।" हालांकि स्वरा ने अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ट्विटर यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि आखिरी क्‍या वजह? स्‍वरा ने उन्‍हें ब्लॉक क्यों किया होगा।

स्‍वरा ने रणवीर के साथ इस फिल्‍म में की है एक्टिंग

स्‍वरा ने रणवीर के साथ इस फिल्‍म में की है एक्टिंग

बता दें रणवीर ने पहले स्वरा के साथ लघु फिल्म शेम में काम किया। ये फिल्‍म जनवरी 2019 में YouTube पर रिलीज़ हुई थी। ये बदला लेने वाली कहानी पर आधारित शार्ट फिल्‍म थी। इसमें जिसमें साइरस साहूकार, सीमा पाहवा और सयानी गुप्ता ने भी अभिनय किया था। स्वरा द्वारा निभाई गई एक हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी की कहानी थी।

रणवीर शौरी जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

रणवीर शौरी जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

रणवीर शौरी के वक्र फ्रंट की बात करें तो उन्‍हें आखिरी बार दिसंबर 2021 में ZEE5 पर सस्पेंस ड्रामा फिल्म 420 IPC में देखा गया था। रणवीर शौरी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।उनकी आने वाली फिल्‍म बार मुंबईकर है। ये संतोष सिवन की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो तमिल फिल्म माननगरम की रीमेक है। फिल्म में विक्रांत मैसी र यह विजय सेतुपति हैं सेतुपति इस फिल्‍म से की हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+