सुतापा सिकंदर ने बेटे के बर्थडे पर पति इरफान खान को किया याद, लिखी इमोशनल पोस्ट
सुतापा सिकंदर ने बेटे के बर्थडे पर पति इरफान खान को किया याद, लिखी इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 22अगस्त: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान के छोटे बेटे अयान खान का आज बर्थडे था। इस मौके पर इरफान की पत्नी सुतापा सिकंदर ने बड़ा एक्टर पति को याद करते हुए एक वीडियो के साथ बड़ी ही इमोशनल पोस्ट लिखी।

सुतापा ने इरफान और अयान की कई अनमोल यादें साझा कीं
जन्मदिन की पोस्ट में सुतापा ने इरफान और अयान की कई अनमोल यादें साझा कीं। वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी कितनी खास थी। बताया कि कैसे उनके अजन्में बेटे ने दुनिया में आने से पहले अपने पापा इरफान का शूटिंग से लौटने का कैसे इंतजार किया।

रूक जाओ जल्दी क्या है जिंदगी को आराम से लेना चाहिए"
सुतापा ने लिखा जन्मदिन की शुभकामनाएं, अयान मुझे उस समय की याद दिलाता है जब आप मेरे पेट में थे और बाबा 'मकबूल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। डॉक्टर ने मुझे भर्ती कराने के लिए कहा क्योंकि उन्हें लगा आप दुनिया में बाहर आने को तैयार हो। डॉक्टर ने बताया ये प्री म्येच्योर बच्चा हो सकता है। बाबा भोपाल में थे, पता नहीं आप दोनों ने क्या बात हुई मुझे यकीन है कि बाबा ने कहा था "रूक जाओ जल्दी क्या है जिंदगी को आराम से लेना चाहिए" या उन्होंने कहा था अब्बे यार मैं यहां रुक जाऊंगा तो बहुत गड़बड़ हो जाएगी बहुत महत्वपूर्ण सीन है।

आपने जन्म से पहले पापा के लौटने का इंतजार किया
सुतापा ने आगे लिखा "डॉक्टर ने मुझे पूरा बेडरेस्ट करने को कहा जो मैंने नहीं सुना , लेकिन आपने सुना और जब बाबा ने मकबूल की शूटिंग खत्म की तो आप मेरे पेट से बाहर आ गए! प्रीमैच्योर बेबी होने के बारे में इतना म्योच्योर निर्णय लिए और आप ऐसे ही रहे हैं। हमेशा, शांति को संतुलित करें, यहां तक कि अनकहे वादे के रक्षक भी।
पैदा होते समय दबाव नहीं लिया वैसे अभी भी ना लें
सुतापा ने अंत में अपनी पोस्ट में लिखा "हमेशा बदलते सोशल मीडिया से आप हमेशा ऐसे ही अप्रभावित रहे। क्या आप जो चाहें उसका पीछा कर सकते हैं, उस तरह का दबाव न लें जैसा आपने पैदा होने पर नहीं लिया था। आशीर्वाद मेरा और बाबा का !! मैं आपको पाकर धन्य हूं!"

इरफान खान की मौत से परिवार को लगा था बड़ा झटका
बता दें इरफान खान और सुतापा सिकंदर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 1995 में शादी कर ली। उनके दो बेटे हैं, बाबिल और अयान। 29 अप्रैल, 2020 को दो साल तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझने के बाद इरफान खान का निधन हो गया था जिससे पूरे परिवार को झटका लगा था।












Click it and Unblock the Notifications