ऋतिक ने पूर्व पत्नी सुजैन के शॉर्ट्स पर किया ऐसा कमेंट, लोग बोले- क्या फिर से आएंगे साथ
मुंबई, 9 फरवरी: एक्टर ऋतिक रोशन और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान की शादी खत्म हुए करीब आठ साल हो गए हैं लेकिन दोनों के बीच एक दोस्ताना रिश्ता बना हुआ है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते दिखते हैं। ऋतिक ने अब सुजैन के एक वीडियो पर उनके शॉर्ट्स को लेकर कमेंट किया है। जिसको सोशल यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

सुजैन के जिम करते हुए वीडियो पर किया कमेंट
सुजैन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसमें वो शॉर्ट्स पहने हुए हैं। उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। जिसमें से एक उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन भी हैं। ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे तो तुम्हारे शॉर्ट्स पसंद आए हैं। उन्होंने ताली बजाने वाली इमोजी भी शेयर किया है।
Recommended Video

वायरल हुआ ऋतिक का कमेंट
सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऋतिक के कमेंट के चलते उनका ये वीडियो ज्यादा सोशल यूजर्स की निगाह में आ गया है। कई लोगों ने ऋतिक और सुजैन को दोस्ताना रवैया रखने के लिए सराहा है। कई लोगों ने तो ये तक लिख दिया कि दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है तो क्या वो फिर से साथ नहीं आ सकते हैं।

2014 में हो गया था दोनों का तलाक
ऋतिक रोशन और सुजैन ने 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे रिहान और रिदान हैं। दोनों ने 2014 में 17 साल की शादी के बाद तलाक का फैसला लियाथा। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच हमेशा दोस्ताना रिश्ता देखा गया है। कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ कोई कमेंट इन दोनों ने नहीं किया है। इन दिनों ऋतिक रोशन के एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशन की खबरे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद से चर्चा है कि ऋतिक सबा को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications