अर्सलान गोनी के साथ वैलेंटाइन्स डे पर इस तरह रोमांटिक हुईं सुजैन खान, लोगों ने कहा- बच्चों को यही सिखा रही हो?
Arslan Goni and Sussanne Khan: सुजैन खान अपने एक्स पति ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वह अक्सर अर्सलान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।

Arslan Goni and Sussanne Khan: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पिछले काफी समय से इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और मॉडल अर्सलान गोनी को डट कर रही हैं। सुजैन खान अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ कई जगह पर स्पॉट की जाती हैं। अर्सलान गोनी और सुजैन खान कई इवेंट्स पर भी एकसाथ हाथों में हाथ डालकर एंट्री करते हैं। दोनों की लव लाइफ की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती है। आपको बता दें कि इस बार वैलैंटाइन्स डे पर भी सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी एकसाथ नजर आए। सुजैन खान ने प्यार के इस खास दिन को अर्सलान गोनी के साथ सेलिब्रेट किया। इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने का एक वीडियो सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ये लव बर्ड्स काफी रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग सुजैन खान को तरह तरह की बातें सुना रहे हैं।
सुजैन खान का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि सुजैन खान अपने एक्स पति ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वह अक्सर अर्सलान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी इन्जॉय करते नजर आत हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सुजैन खान आजकल सरेआम बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ रोमांटिक होती भी दिखाई देती हैं। सुजैन और अर्सलान के अफेयर की जमकर चर्चा होती रहती है। इसी बीच दोनों के वैलेंटाइन डे का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अर्सलान के साथ मनाया वैलेंटाइन्स डे
सुजैन खान अपनी नई लव लाइफ को लोगों को छिपाकर नहीं रख रही हैं बल्कि वह सबके सामने ही बॉयफ्रेंड के साथ कोजी होती नजर आती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी और अपने बयफ्रेंड अर्सलान की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सुजैन खान ने इस बार के वैलेंटाइन्स डे के सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ नजर आ रहा है कि सुजैन ने दिल खोलकर अर्सलान गोनी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

सुजैन और अर्सलान के बीच के रोमांटिक पल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सुजैन और अर्सलान के बीच कई रोमांटिक पल और कोजीनेस की खूबसूरत झलकियां नजर आ रही हैं। सुजैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- तुम्हारे साथ मेरा हर दिन.. प्यार को सेलिब्रेट करने जैसा ही है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी इन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ पार्टी कर रहे हैं और अपना हॉलीडे भी इन्जॉय कर रहे हैं।

सुजैन के दोस्तों ने कही ये बात
सुजैन खान के इस रोमांटिक वीडियो पर आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री में मौजूद उनके खास फ्रेंड्स ने भी खूब प्यार बरसाया है। प्रीति जिंटा ने इस वीडियो को लाइक करते हुए दोनों को मिस करने की बात कही है। वहीं करिश्मा कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए इस वीडियो को शानदार बताया है। इसके अलावा सुजैन खान के इस वीडियो पर ईशा गुप्ता, वलूचा डी सूसा जैसे कई सेलेब्स ने कमेंट्स किए हैं।
सुजैन के इस रोमांटिक वीडियो से लोग हुए नाराज
आपको बता दें कि सुजैन खान के इस वीडियो को देखने के बाद से कई लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों की सुजैन खान से शिकायत है कि वह इस उम्र में अपने परिवार और दो बच्चों को भलकूर प्यार करने में लगी हुई हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने सुजैन खान से पूछा है- ये आदमी ऋतिक रोशन से कैसे बेहतर हो सकता है? ऋतिक पूरी दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स हैं।

2014 में हो गया था ऋतिक और सुजैन का तलाक
वहीं एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे आपके दोनों बच्चों के लिए बुरा लगता है। आप दोनों काफी स्वार्थी होकर अपनी लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं, आप अपने बच्चों को शादी को लेकर ये कैसा मेसेज दे रही हैं और बाकी पैरेंट्स भी आपसे यही सब सीख रहे हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान को दो बेटे रेहान और रिदान हैं। साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था। फिलहाल दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं। वहीं ऋतिक रोशन भी आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications