Taali Trailer: सुष्मिता सेन की 'ताली' की ट्रेलर रिलीज, गणेश बन जाता है ट्रांसजेंडर गौरी सावंत और फिर.......

Taali Trailer Out: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सुष्मिता सेन की अपकमिंग फिल्म 'ताली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोगों का इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर में सुष्मिता सेन न सिर्फ दमदार नजर आ रही हैं बल्कि लोग उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'ताली' में सुष्मिता सेन ने एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है जिसकी जिंदगी में खूब उतार चढ़ाव आते हैं।

सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'ताली' के ट्रेलर की शुरुआत में ही बड़ी-सी बिंदी लगाए सुष्मिता सेन जो कि मूवी में गौरी सावंत के रोल में नजर आ रही हैं, कहती हैं- नमस्कार, मैं गोरी, ये कहानी मेरे जैसे कई लोगों की है। क्योंकि ये गौरी भी कभी गणेश था। इसके बाद स्कूल की क्लास में बैठे एक 12 साल के लड़के को दिखाया जाता है जो अपनी टीचर से कहता है कि वह बड़ा होकर मां बनना चाहता है। वहीं इस बात उसे टीचर सजा देती हैं।

taali

सुष्मिता सेन ने निभाई गौरी सावंत की भूमिका
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि गणेश को औरतों की तरह सजना संवरना काफी पसंद होता है। वह शीशे के सामने सिर पर पल्लू और माथे पर बिंदी लगाकर खुद को खुशी से निहार रहा होता है जिसे देखकर उसकी मां को खूब हैरानी होती है। वहीं गणेश से एक ट्रांसजेंडर कहता है कि वह ऐसा दोबारा कभी न करें। गणेश को ट्रांसजेंडर के साथ नाचना गाना भी अच्छा लगता है। हालांकि जब वह बड़ा होता है तो उसे समझ ही नहीं आता है कि वह लड़का है या लड़की। इसके बाद गणेश अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट कराता है और ट्रांसजेंडर बन जाता है।

गणेश बन जाता है गौरी सावंत
गणेश अपने आप को गौरी सावंत ट्रांसजेंडर में बदल लेता है। ट्रांसजेंडर की कम्युनिटी में उसका पूरे रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया जाता है। इसके बाद गौरी सांवत के साथ लोग बदसलूकी करने लगते हैं। उसके घर पर पत्थरबाजी होती है। उसके साथ मारपीट भी की जाती है। ऐसे में गौरी सावंत ट्रांसजेंडर समाज के कानूनी अधिकार के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में गौरी सावंत ने ट्रांसजेंडर इक्वॉलिटी के लिए एक याचिका दायर की थी और फैसला उनके हक में ही आया था।

15 अगस्त को रिलीज होगी ये फिल्म
सुष्मिता सेन की ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2023, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर रिलीज होगी। आप इस फिल्म को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। आपको बता दें कि ट्रांसजेंडर गौरी सावंत साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के फैसले में याचिकाकर्ता बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर थीं, जिन्होंने ट्रांसजेंडर्स को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता दिलवाई थी। इसके अलावा वह साल 2011 में बेटी को गोद लेने वाली पहली ट्रांस मदर भी बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+