'कचरा फेंकना शोभा नहीं देता', Sushmita Sen की कार से गिरी प्लास्टिक की बोतल, कचरा फैलाने पर हुईं ट्रोल

हाल में ही सुष्मिता सेन एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं। इस दौरान उनकी एक प्लास्टिक की बौतल गिर जाती है जिसकी वजह से एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Sushmita Sen

Sushmita Sen Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को जब से हार्ट अटैक आया है तभी से दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहमन और सुष्मिता सेन के बीच सब ठीक है और वह एक्ट्रेस का काफी ध्यान रख रहे हैं।

सुष्मिता सेन का वीडियो वायरल
लेकिन इस बार रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप नहीं बल्कि एक लेटेस्ट वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए। दरअसल, जैसे ही कपल गाड़ी में बैठा तभी उनके हाथ से पानी की बोतल गिर जाती है जिसे लेकर लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं।

कार में बैठते वक्त हाथ से गिरी बौतल
सुष्मिता सेन देर रात रोहमन शॉल और अपनी बेटी अलिसा के साथ नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस का हाल-चाल पूछा और एक्ट्रेस ने उनको जवाब देते हुए बताया कि वह एकदम ठीक हैं। यह कहकर वह कार में बैठ जाती हैं। तभी गाड़ी से एक बोतल सड़क पर गिर जाती जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

फैंस ने सफाई का पढ़ाया पाठ
वीडियो में सुष्मिता सेन के लिए रोहमन गाड़ी का दरवाजा बंद करते हैं। रोहमन के हाथ में कई सारे बैग भी थे, तभी अचानक गाड़ी में बैठने से पहले उनके हाथ से पानी की बोतल गिर जाती है। लेकिन, लगता है रोहमन और सुष्मिता को घर जाने की जल्दी थी इस वजह से उनका ध्यान नहीं गया। खैर फैंस उनको इस वजह से खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आप मिस यूनिवर्स रही हैं आपको सड़क पर इस तरह बोतल फेंकना शोभा देता है क्या'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये बोतल सुष्मिता ने गाड़ी से फेंकी है? वहीं एक ने लिखा, 'वो ब्वॉयफ्रेंड से ज्यादा बॉडीगार्ड लग रहा है'। हालांकि कुछ फैंस इस बात से कंफ्यूज हैं कि, एक्ट्रेस ने यह बौतल फेंकी या फिर किसी ने पहले से गिराई हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+