ललित मोदी और सुष्मिता के 'इश्क वाले लव' का बना मजाक, तो EX- ब्वॉयफ्रेंड ने क्यों लिखा, 'अभी हंस लो लेकिन...'

ललित मोदी और सुष्मिता के 'इश्क वाले लव' का बना मजाक, तो EX- ब्वॉयफ्रेंड ने क्यों लिखा, 'अभी हंस लो लेकिन...'

मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी बॉलीवुड के नए कपल हैं। सुष्मिता और ललित मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये चौंकाने वाली खबर बीते दिनों सामने आई। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और ललित मोदी के लव लाइफ की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर सुष्मिता और ललित मोदी को लेकर लोगों में दो मत है। कई लोगों का कहना है कि ये उनकी निजी जिंदगी है, उन्हें जो सही लगे वो कर सकते हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने सुष्मिता को इस अफेयर को लेकर ट्रोल भी किया है। अब इस पूरे मामले पर सुष्मिता सेन एक एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता का लगभग 6 महीने पहले ही ब्रेकअप हुआ था। आइए जानें रोहमन शॉल ने सुष्मिता और ललित के अफेयर पर क्या कहा है?

खुश हैं या नाराज हैं, सुष्मिता के एक्स लवर

खुश हैं या नाराज हैं, सुष्मिता के एक्स लवर

कारोबारी ललित मोदी ने 14 जुलाई 2022 को सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया है। ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना बेटर हाफ बताया है और कहा है कि ये उनकी जिंदगी की नई शुरुआत है। जहां सुष्मिता के भाई राजीव सेन को इस मामले को जान हैरानी हुई है, वहीं सुष्मिता के पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल कपल के लिए खुश हैं।

'अगर सुष्मिता ने ललित को चुना है तो...'

'अगर सुष्मिता ने ललित को चुना है तो...'

पिंकविल डॉट कॉम से बात करते हुए, रोहमन शॉल ने ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अफेयर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहमन शॉल ने कहा, ''चलो, मैं उनके लिए खुश हूं...हमें उनके लिए खुश रहना चाहिए...। प्यार बहुत खूबसूरत होता है। मुझे केवल इतना पता है कि उसने (सुष्मिता) किसी को चुना है तो वह उसके लिए लायक ही होगा।'' रोहमन और सुष्मिता सेन ने दिसंबर 2021 में एक-दूसरे से ब्रेकअप किया था।

अब सुष्मिता बोलीं- ना शादी की ना सगाई

अब सुष्मिता बोलीं- ना शादी की ना सगाई

अब सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 15 जुलाई की शाम एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ना ही उन्होंने किसी से शादी की है और ना ही सगाई। हैरानी वाली बात ये है कि सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में ललित मोदी का नाम तक नहीं लिया है।

सुष्मिता ने कहा- मैंने बहुत सफाई दे दी, अब और नहीं

सुष्मिता ने कहा- मैंने बहुत सफाई दे दी, अब और नहीं

सुष्मिता ने कहा, ''मैं जिंदगी में खुश हूं.... ना ही शादी की है और ना ही कोई अंगूठी (सगाई) पहनी है। मैं बस अनकंडीशनल लव से घिरी हुई हूं। अब मैंने बहुत सफाई दे दी है। अब मैं अपनी जिंदगी और काम पर वापल लौटना चाहती हूं। मेरी खुशी में शामिल होने के लिए आप लोगों का धन्यवाद। और जो मुझे पसंद नहीं करते, उनको भी थैंक्स। मैं आप सभी लोगों से प्यार करती हूं।"

रोहमन शॉल से 3 साल के रिश्ते के बाद सुष्मिता हुईं अलग

रोहमन शॉल से 3 साल के रिश्ते के बाद सुष्मिता हुईं अलग

रोहमन शॉल को सुष्मिता सेन 2018 से डेट कर रही थी। 2018 में सुष्मिता सेन ने पहली बार रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और बताया कि दोनों साथ हैं। फिर 23 दिसंबर 2021 को दोनों ने ब्रेकअप कर ली। ब्रेकअप के बारे में सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। रोहमन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सुष्मिता ने लिखा था, ''हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें !! रिश्ता बहुत पुराना था...प्यार बाकी है !!''

ललित मोदी ने कहा- सुष्मिता के साथ कर रहा हूं नई जिंदगी की शरुआत

ललित मोदी ने कहा- सुष्मिता के साथ कर रहा हूं नई जिंदगी की शरुआत

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर कहा, ''मैं और सुष्मिता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हमने कोई शादी नहीं की है। प्यार का मतलब शादी नहीं है। लेकिन भगवान ने चाहा तो जल्द होगी।'' ललित मोदी ने कहा, मैं सुष्मिता के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा हूं। मैं ओवर द मून फील कर रहा हूं। वो मेरी बेटर हाफ हैं।'' ललित मोदी 2010 से लंदन में हैं। ललित मोदी टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बीच भारत छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+